जांजगीर चाम्पा - शासकीय कार्य में बाधा पैदा कर आरक्षक से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - शासकीय कार्य में बाधा पैदा कर आरक्षक से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 17 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मालखरौदा में पदस्थ आरक्षक की डयूटी दिनांक 16 अगस्त 2022 को बाढ़ प्रभावित इलाका ग्राम आडिल के पुलिया के ऊपर से बहते पानी में दुर्घटना होने की संभावना पर लगाई गई थी उसी दौरान ग्राम सिंघनसरा का संतोष कुमार दिव्य अपने मोटर सायकल को लेकर सुरक्षा घेरा को हटाकर पुल के ऊपर बहते पानी को पार करने की कोशिश करने लगा जिसे वहॉ पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा जाने से मना करने पर आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रोकने वाले तुम कौन हो कहते हुए अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट किया गया।
                   
प्रार्थी आरक्षक की रिपोर्ट पर थाना मालखरौदा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 211/22 धारा 353 , 332 ,186 , 294 , 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देेखते हुए आरोपी को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मालखरौदा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार दिव्य निवासी सिंघनसरा थाना सक्ती को गिरफ्तार किया गया।
                
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करना पाये जाने पर आरोपी संतोष कुमार दिव्य उम्र 26 वर्ष को दिनांक 16 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जँहा से उसे जेल भेज दिया गया है।
                   
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक प्रवीण राजपूत , सहायक उप निरीक्षक जेके वर्मा , आरक्षक शैलेन्द्र राठौर एवं शत्रुहन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH