जांजगीर चाम्पा - बाढ़ का कहर 416 लोग हुए बेघर , 07 मकान पूर्ण और 90 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा -  बाढ़ का कहर 416 लोग हुए बेघर , 07 मकान पूर्ण और 90 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त
जांजगीर चाम्पा 16 अगस्त 2022 -  जिले में बारिश और महानदी के जल स्तर बढ़ने के पश्चात इससे प्रभावित आमनागरिको और ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविरों में ठहराया जा रहा है। यहाँ इनके भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले में बाढ़ तथा बारिश से प्रभावित लोगों की जानकारी सतत ले रहे हैं और राहत शिविरों की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। 

जिले में बनाए गए राहत शिविरों में अब तक 416 लोगों को ठहराया गया है। जिले के लिए यह भी राहत वाली बात है कि आज मौसम खुला रहा और बाढ़ आपदा राहत नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नम्बर में किसी के भी फोन नहीं आए। कलेक्टर ने महानदी सहित अन्य नदी-नालों में पानी के प्रवाह की गति को देखते हुए आमनागरिको को ऐसे जगहों पर नहीं जाने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
   
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में विगत तीन-चार दिनों से हो रही लगातार वर्षा एवं बाढ़ की सम्भावित स्थिति को देखते हुए बाढ़ तथा आपदा से बचाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर क्षेत्र में बारिश और धमतरी जिले के गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए राहत एवं बचाव दल को अलर्ट किया गया है। हालांकि मौसम खुलने से कुछ राहत है, लेकिन जिला प्रशासन हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। 

इसी कड़ी में आज जिले में डभरा तहसील के चंद्रपुर में 278 , सकराली में 103 लोगों को राहत शिविर में लाकर उनके भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। पामगढ़ तहसील के ससहा में 23 , और खरखौद में 12 लोगों को राहत शिविर में रखा गया है। जिले में बारिश और बाढ़ से किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। 

बारिश से 07 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और 90 मकान को आंशिक क्षति पहुँची है। जिले में बाढ़ और अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका हेल्पलाइन नम्बर - 07817-222032 है।

कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि महानदी में अभी भी जल का स्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव बहुत तेज है। इसलिए सभी सतर्क रहें और न ही पुल पार करे और बाढ़ वाले क्षेत्रों में न जाए। कलेक्टर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने तैयार रहने निर्देश भी दिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH