चन्द्रपुर और शिवरीनारायण में बिगड़े हालात , गाँवो को कराया जा रहा है खाली , दो जिलो से कटा संपर्क

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चन्द्रपुर और शिवरीनारायण में बिगड़े हालात , गाँवो को कराया जा रहा है खाली , दो जिलो से कटा संपर्क
जांजगीर चाम्पा 16 अगस्त 2022  -  गंगरेल से पानी छोड़ने के बाद और लगातार हो रही वर्षा के चलते जिले में नदी नाले उफ़ान पर हैं। शिवरीनारायण में महानदी का पानी शबरी पुल के ऊपर पानी आ गया है। शिवरीनारायण के निचले इलाकों सहित महानदी के किनारे बसे गांवों में एहतियातन मुनादी कराई गई है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने कहा गया है। शबरी सेतु में आवागमन बंद कर दिया गया है। वहीं उधर चंद्रपुर में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। पानी खतरे की निशान से एक फीट ऊपर बह रहा है। निचली बस्तियों में पानी गुस गया है। नगर पंचायत भवन, अस्पताल परिसर सहित आसपास जलमग्न हो गया है।

लगातार हो रही वर्षा से गंगरेल बांध भर गया है। बांध से महानदी में पानी छोड़ा गया जिससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब शबरी पुल से दो फीट नीचे पानी बह रहा था। इसके बाद धमतरी गंगरेल बढ़ से छोड़ा गया पानी शिवरीनारायण पहुंचा और पुल के ऊपर पानी पहुंच गया। पुल के ऊपर पानी आने के बाद वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक एक शिकारी डेरा, जनकपुर तथा मवेशी बाजार के आसपास के लोगों को सावधान रहने को कहा गया। इसके अलावा वार्ड 14, 15 सहित देवरी, खोरसी, तनौद, कनस्दा क्षेत्र के महानदी तटीय किनारे बसे गांव के लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान में जाने को कह दिया है वहीं बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैें। 

मार्ग बंद होने से वाहनों की कतार लग गई है। शिवरीनारायण तहसीलदार संदीप साय ने बताया कि महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुल के पास बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान और गोताखोर तैनात किया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मुनादी करा दी गई है।

महानदी का जलस्तर बढ़ने से गिधौरी घटमड़वा मार्ग में स्थित पुल के ऊपर से करीब सात फीट पानी बह रहा है। वहीं महानदी पुल के ऊपर पानी आने के बाद से शिवरीनारायण का बलौदाबाजार , सरसींवा सारंगढ़ से संपर्क कट गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH