गंगरेल के गेट खुले, जांजगीर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, कई गांवों को खाली कराने के निर्देश जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गंगरेल के गेट खुले, जांजगीर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, कई गांवों को खाली कराने के निर्देश जारी
जांजगीर चाम्पा 15 अगस्त 2022 -  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज गूगल मीट के जरिये संबंधित अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर जिले में हो रही लगातार बारिश और बाढ़ के संभावित खतरों से निपटने आवश्यक तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने धमतरी जिले के गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शिवरीनारायण सहित महानदी किनारे के आसपास इलाकों में पानी का स्तर बढ़ने से होने वाली जन-धन की हानि को रोकने के लिए मुनादी कराने और इसके आसपास रहने वाले लोगों को राहत शिविर में पहुचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गंगरेल बांध से गेट खोले जाने के बाद वहां से कल 16 अगस्त को सुबह 05 बजे से महानदी का जल स्तर बढ़ने और शिवरीनारायण तथा महानदी के किनारे आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी संभावनाओं को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
    
कलेक्टर नेें जिले में हो रही लगातार बारिश और धमतरी जिले के गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद निर्मित होने वाली स्थिति को देखते हुए आपात बैठक ली। कलेक्टर ने एहतियात के लिए संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराने, गोताखोरों को तैनात रखने तथा राहत और बचाव के लिए बोट, नाव तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला स्तर पर बनाये गए कंट्रोल रूम को भी अलर्ट रहने और किसी प्रकार की सूचना आने पर तत्काल राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने चाम्पा, जाजंगीर, सक्ती, पामगढ़ और डभरा के एसडीएम, जनपद सीईओं, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आपस में स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर निचले गांव में मुनादी कराए और बाढ़ संभावित क्षेत्र से लोगों को बाहर निकालकर राहत स्थल या अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओं डॉ. फरिहा आलम सिद्धिकी को निर्देशित किया कि जनपद सीईओ के साथ सचिव, रोजगार सहायकों को समन्वय बनाकर स्थनीय स्तर पर टीम राहत का कार्य करेें। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने राहत और बचाव के आवश्यक प्रबंध के निर्देश देते हुए सुबह से ही सभी को सचेत रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

जिले में राहत और बचाव के लिए सूचना देने प्रभारी अधिकारी आर. के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर (मो- 9424164556) और कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नम्बर-   07817-222032 है। आमनागरिक आपात स्थिति में सूचना दे सकते है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH