जांजगीर चाम्पा जिले के इन दो तहसील के भूमि स्वामी को मुआवजा वितरण इस तारीख से होगा शुरू
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चाम्पा 15 अगस्त 2022 - भारतमाला परियोजना अंतर्गत बिलासपुर से उरगा सड़क निर्माण कार्य में भू-अर्जन के पश्चात भूमि स्वामियों को मुआवजा वितरण करने शिविर 16 से 18 अगस्त तक लगायी जाएगी।
SDM कार्यालय जांजगीर से मिली जानकारी के अनुसार तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत भवन अमलीपाली में 16 अगस्त, शासकीय हाइस्कूल सांकर में 17 अगस्त, बलौदा तहसील अंतर्गत पटवारी कार्यालय पंतोरा और बलौदा में 16 अगस्त, ग्राम पंचायत भवन भिलाई में 16 अगस्त, ग्राम पंचायत भवन चारपारा, खिसोरा में 17 अगस्त, ग्राम पंचायत भवन ढोरला, बक्सरा और हरदीविशाल में 18 अगस्त को मुआवजा वितरण हेतु शिविर लगायी जाएगी।
संबंधित भूमिस्वामी भूमि के समस्त दस्तावेज बी-1, पी-02 , आधार कार्ड , पेन कार्ड , 2 फोटो , रसीदी टीकट , बैंक पासबुक , मोबाइल नंबर सहित शिविर में उपस्थित होकर अपना मुआवजा भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
















