शिवरीनारायण और चन्द्रपुर में बाढ़ के हालत , राहत कार्य के लिए कलेक्टर ने लिया यह सख्त फैसला

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिवरीनारायण और चन्द्रपुर में बाढ़ के हालत , राहत कार्य के लिए कलेक्टर ने लिया यह सख्त फैसला
जांजगीर चाम्पा 14 अगस्त 2022 -  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बाढ़ और राहत बचाव को लेकर सभी SDM , तहसीलदार , पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।  उन्होंने जिले में हो रही तेज बारिश के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति में तहसीलदारो को थानेदारों के साथ मिलकर बचाव के कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त करते हुए मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत और बचाव के लिए कार्य करने और खतरे के निशान से ऊपर बह रहे पुल पर प्रशासनिक अमलो की ड्यूटी लगाकर आवागमन रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 
 
कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में हो रही बारिश को देखते हुए आपात बैठक ली गई। कलेक्टर ने एहतियात के लिए संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराने, गोताखोरों  को तैनात रखने तथा राहत और बचाव के लिए बोट, नाव तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला स्तर पर बनाये गए कंट्रोल रूम को भी अलर्ट रहने और किसी प्रकार की सूचना आने पर तत्काल राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने और उपचार संबंधी आवश्यकता पर फौरन कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

लगातार हो रही बारिश और नदी, नालों के उफ़ान को देखते हुए जिले में सभी को अलर्ट रखा गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त करते हुए तत्काल मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर आम नागरिको की सहायता के भी निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH