12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर लाश को रेलवे ट्रेक के पास फेंका , पुलिस जाँच में जुटी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर लाश को रेलवे ट्रेक के पास फेंका , पुलिस जाँच में जुटी
फरीदाबाद 13 अगस्त 2022 -  हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक 12 साल की मासूम बच्ची की दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची का शव रेलवे लाइन के पास ही झाड़ियों में नग्न अवस्था में बरामद हुआ। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मूलरूप से बिहार के जिला आरा की रहने वाली थी। फरीदाबाद में रेलवे लाइन के किनारे आजाद नगर झुग्गी में मां के साथ रहती थी। उसके पिता की 3 महीने पहले ही किसी बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। मां बच्चों के पालन पोषण के लिए एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। दिन में मां के ड्यूटी जाने के बाद बच्ची अपनी बड़ी बहन के यहां रहती थी। मृतका पास के एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ाई करती थी। 

जीआरपी के डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे 12 वर्षीय बच्ची बहन के घर से शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे जाने के लिए निकली थी। चूंकि आजाद नगर झुग्गी में कहीं शौचालय नहीं बना है। काफी देर तक वापस न आने पर बहन व जीजा उसकी तलाश में निकले। इसके बाद बच्ची मुजेसर फाटक और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच झाड़ियों में रेलवे लाइन के किनारे पूरी तरह से नग्न अवस्था में अचेत मिली। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम उसे लेकर बीके अस्पताल पहुंची। 

जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर में कई जगह से निकल रहा था खून डीएसपी ने बताया कि उसके शरीर से कई स्थानों से खून निकल रहा था। ऐसे में आशंका है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगा। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH