कांग्रेस विधायक के दामाद की SUV ने 6 लोगों को कुचला , सभी की मौत , पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक के दामाद की SUV ने 6 लोगों को कुचला , सभी की मौत , पुलिस ने किया गिरफ्तार
आणंद 12 अगस्त 2022 -  गुजरात के आणंद जिले में गुरुवार शाम एक कार और ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो बहनें और उनकी मां शामिल हैं. आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आणंद में शाम करीब 07 बजे एक कार, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच हुए हादसे में 06 लोगों की मौत हो गई. ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, सोजित्रा तालुका के डाली गांव के पास रजिस्ट्रेशन नंबर GJ -23-CD -4404 वाली एक कार ने एक ऑटो रिक्शा और एक बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें ऑटो पर सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार ड्राइव को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.  इस मामले की जानकारी देते हुए आणंद के एएसपी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस ने कहा कि परिजन रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे तभी आणंद के सोजित्रा के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ. एएसपी ने कहा कि इस पूरे हादसे में कार ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है. आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह कार केतन पाढियार के नाम पर पंजीकृत है जो कांग्रेस एमएलए पूनमभाई परमान का दामाद है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बारे में ज्यादा जानकारी कार मालिक से पूछताछ के बाद ही पता चलेगी।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH