जांजगीर चाम्पा जिले में दरिंदगी की हद , गौमाता के पैर और मुंह को बांधकर नदी में फेंका , इन तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

जांजगीर चाम्पा , 12-08-2022 7:54:09 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में दरिंदगी की हद , गौमाता के पैर और मुंह को बांधकर नदी में फेंका , इन तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज
जांजगीर चाम्पा 11 अगस्त 2022 -  जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने दरिंदगी दिखाते हुए गाय के पैर व मुंह को बोरे में बांधकर सोन नदी में फेंक दिया। गाय तैर कर निकलने का प्रयास करती रही। मगर इन दरिंदों को दया तक नहीं आई और अंतत: वह नदी में बह गई। इंटरनेट मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मिली जानकारी के मुताबिक हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में कुछ असामाजिक तत्वों ने गाय के चारों पैर को रस्सी से बांध दिया और मुंह को बोरी से ढककर उसे उफनती सोन नदी में फेंक दिया। इसके पहले पुल के ऊपर इन दरिंदों ने गाय की डंडे से पिटाई भी की। नदी में फेंकने के बाद गाय ने तैरकर बचने का प्रयास किया, मगर सिर में बोरी बंधी होने के कारण न तो वह देख सकी न ठीक से सांस ले पाई। आखिर वह नदी में बह गई। गुरुवार की सुबह जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग आक्रोशित हुए और भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिवम जायसवाल , भाजयुमो के हसौद मंडल महामंत्री संजय यादव , उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने थाने में शिकायत की।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने लालमाटी निवासी राहुल खुंटे , कमलकिशोर खुंटे , किरन जाटवर और कुलदीप का नाम शिकायत पत्र में लिखा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 429 व कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 4, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कमल किशोर खुंटे , राहुल खुंटे और किरन जाटवर तथा अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

इस मामले मे जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने cgwebnews.in  को बताया कि तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है पुलिस की टीम गांव भी गई थी लेकिन आरोपी फरार हो गए थे पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अंजाम तक पहुँचा देगी।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश लिया वापस
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश लिया वापस
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिसजांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिसजांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बारिश में भीग रहा था भतीजा, चाची ने घर मे बुला कर दिया सहारा, अचानक आ गया पति फिर हुआ यह..
बारिश में भीग रहा था भतीजा, चाची ने घर मे बुला कर दिया सहारा, अचानक आ गया पति फिर हुआ यह..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH