पशु तस्करी केस में TMC नेता अनुब्रत मंडल गिरफ्तार , जानिए क्या है पूरा मामला

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पशु तस्करी केस में TMC नेता अनुब्रत मंडल गिरफ्तार , जानिए क्या है पूरा मामला
कोलकाता 11 अगस्त 2022 -  पशु तस्करी मामले में ममता बनर्जी के करीबी टीएमसी के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बार-बार समन जारी करने के बाद भी जब पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो गुरुवार को CBI गिरफ्तार करने पहुंच गई। हालांकि उन्होंने खुद को अपने निवास की दूसरी मंजिल पर बंद कर लिया और गिरफ्तारी का विरोध भी किया। 

अनुब्रत मंडल बार-बार अपनी सेहत का हवाला देकर बचते रहे। इससे पहले बुधवार को अनुब्रत मंडल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दसवीं बार CBI का अनुरोध टाल दिया पार्टी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को बुधवार सुबह 11 बजे मध्य कोलकाता में CBI के निजाम पैलेस कार्यालय में पेश होना था। हालांकि, सुबह करीब 10 बजे मंडल के दो वकील निजाम पैलेस पहुंचे और चिकित्सा कारणों से मंडल के पेश होने में असमर्थता बताते हुए एक विज्ञप्ति जारी की।

कुछ दिन पहले केंद्रीय एजेंसी ने अनुब्रत मंडल के करीबी सहयोगी माने जाने वाले दो व्यक्तियों के परिसरों पर कोलकाता और बीरभूम जिले सहित 13 स्थानों पर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान 17 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, लॉकर की चाबियां और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

कौन हैं अनुब्रत मंडल और क्या है पशु तस्करी मामला

1998 में TMC की स्थापना के बाद से ही अनुब्रत मंडल पार्टी का हिस्सा हैं और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। कहा जाता है कि राज्य में कई विधायकों या मंत्रियों की तुलना में उनका अधिक दबदबा है।

सितंबर 2020 में CBI ने सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट सतीश कुमार और कई अन्य लोगों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध पशु व्यापार के संबंध में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान 
अनुब्रत मंडल का नाम सामने आया था और CBI उनसे पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH