रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली , सड़क हादसे में युवक की हुई मौत वही महिला के दोनों पर टूटे

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली , सड़क हादसे में युवक की हुई मौत वही महिला के दोनों पर टूटे
औड़ 11 अगस्त 2022 -  पंजाब के औड़ - फिलौर मुख्य मार्ग पर गांव चक्कदाना तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू गाड़ी बस स्टैंड पर खड़े लोगों पर चढ़ गई जिससे 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा लोगों ने फॉर्च्यूनर के चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

जानकारी के अनुसार यह फॉर्च्यूनर गाड़ी क्रमांक PB 04 AC 0024 गांव रटैंडा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पुत्र प्रेम कुमार तेज रफ्तार से औड़ वाली साइड से आ रहा था। चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसने पहले दुकान के बाहर खड़े एक युवक और बस स्टॉप पर बैठी महिला पर चढ़ गई। इसके बाद सामने खड़ी ऑल्टो कार से टकरा गई, जिससे ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई और ऑल्टो चालक भी घायल हो गया। 

मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (22) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी चक्कदाना के रूप में हुई है। मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घायल महिला के दोनों पैर पूरी तरह से टूट गई हैं, जिसकी पहचान कृष्णा पत्नी महेंद्र सिंह जो नीलो की रहने वाली थी और राखी लेकर अपने गांव बलौर के लिए बस का इंतजार कर रही थी, जिसे इलाज के लिए नवांशहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। घटना स्थल पर जमा लोगों ने बताया कि वाहन का चालक नशे में था, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही मुख्य सड़क पर धरना दिया। घटना स्थल पर डेढ़ घंटे बाद पहुंचे फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही है, इस बात को लेकर लोगों में रोष है। इस संबंध में एस.एच.ओ. बख्शीश सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH