अवैध संबंध में बाधा बन रहे भाई की हत्या के लिए बहन ने रची साजिश , लेकिन शिकार बन गया पिता

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बन रहे भाई की हत्या के लिए बहन ने रची साजिश , लेकिन शिकार बन गया पिता
श्रीगंगानगर 10 अगस्त 2022 -  हरियाणा के अनूपगढ़ में एक बहन ने राखी से ठीक पहले अपने भाई की हत्या की साजिश रची और इस साचिश का शिकार लड़की का पिता हो गया. दरअसल लड़की के अवैध संबंध का भाई और पिता ने विरोध किया था और उसे समझाया भी था. इसी बात को लेकर लड़की ने अनूपगढ़ के गांव 6 एपीएम में ये कांड किया.

जानकारी के मुताबिक चैना राम ने अपनी बेटी रोशनी की शादी लगभग 10-12 साल पहले चार एमडी घड़साना निवासी डूंगरराम के साथ की थी. रोशनी की मां पत्नी मीरा देवी ने बताया कि उसकी बेटी रोशनी उर्फ देविका का चाल चलन सही नहीं है. अवैध संबंधों के चलते पति से मनमुटाव होने पर वो पिछले दो महीने से पीहर में ही रह रही थी. उनकी बेटी का पीहर में आने के बाद गुरतेज सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा. जिसकी भनक लगने पर उनके पति और बेटे ने रोशनी को समझाया भी था।

लेकिन रोशनी पर उनकी समझाइश का कोई असर नहीं हुआ. रोशनी ने अपने प्रेमी गुरतेज सिंह को फोन पर उसके घरवालों के उसके साथ मारपीट करने की बात कही. इस बात को लेकर गुरतेज सिंह अपने साथ विशाल और संदीप के साथ रात लगभग साढ़े 12 बजे हथियारों के साथ पहुंच गया और गाली गलौच करने लगा।

गुरतेज ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर शोर मचाना शुरू कर दिया. जिस पर रोशनी के पिता चैना राम और भाई रूम से बाहर निकले. जैसे ही गुरतेज ने रोशनी के पिता को देखा उसको गोली मार दी. मौके पर ही चैनाराम की मौत हो गयी. मौके पर जुटी भीड़ ने गुरतेज को पकड़ लिया जबकि बाकी दो आरोपी भाग निकले।

ग्राम पंचायत सरपंच जरनैल सिंह जम्मू ने वारदात की खबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आरोपी गुरतेज को देने और शव ले जाने से पुलिस को रोका और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गये. पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सिहाग ने पांच पुलिस थाने की पुलिस को दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया है।

अनूपगढ़ के अलावा घड़साना , रावला , रामसिंहपुर और समेजाकोठी पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद कई ठिकानों पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को राउंड अप कर लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी गुरतेज सिंह को पुलिस को सौंप दिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में लाने में पुलिस का सहयोग किया।

इस मामलें में मृतक की पत्नी मीरा देवी की रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की जाएगी. वहीं ग्रामीणों के रोष को देखते हुए चोटिल मुख्य आरोपी की निगरानी में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH