पड़ोसी के ताने से गुस्से में आ कर रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई ने कर दी बहन की हत्या

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पड़ोसी के ताने से गुस्से में आ कर रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई ने कर दी बहन की हत्या
पीलीभीत 10 अगस्त 2022 -  पीलीभीत में रक्षाबंधन से पहले भाई पर बहन की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली और कोई नहीं उसी की मां है। सूचना पर पहुंची दियोरिया कोतवाली पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। 

हत्या का कारण बेहद चौंकाने वाला है बहन को लेकर पड़ोसी की कही बात पसंद नहीं आने पर वारदात को अंजाम दिया गया। दियोरिया कलां के ग्राम देवरिया पकड़िया गांव निवासी 28 वर्षीय शिखा गुप्ता पुत्री दिवंगत राममुरारी गुप्ता का शव सोमवार सुबह घर पर कमरे में मिला। सुबह जब उसकी मां विमला देवी ने शव लटका देखा तो सन्न रह गई। सूचना मिलने पर दियोरिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ बीसलपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। 

युवती की मां विमला देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार को शाम बेटी छत पर खड़ी थी। बेटी को देखकर पड़ोसी ने बड़े बेटे अनिल कुमार से कह दिया कि बहन सयानी हो गई है उसकी शादी क्यों नहीं करते? इस पर आग बबूला हुए अनिल ने अपनी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। SP दिनेश कुमार पी ने बताया कि मृतका की मां विमला देवी की तहरीर पर उसके ही बड़े पुत्र अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH