ग्रामीणों ने SDM को कार्यालय में बनाया बंधक , प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ग्रामीणों ने SDM को कार्यालय में बनाया बंधक , प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
लहरागागा 04 अगस्त 2022 -  पंजाब के संगरूर में लहरागागा की SDM को गांव वालों ने उनके ही दफ्तर में बंधक बना लिया. गांव लेहल खुर्द के सरकारी स्कूल में कई महीनों से शिक्षक की कमी है और इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से इसका हल निकालने को कहा. बार-बार मांग के बावजूद प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इस दौरान ग्रामीण और स्थानीय किसान यूनियन के नेता पिछले चार दिनों से स्कूल में ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. मांग पूरी न होने पर गुरुवार को उन्होंने SDM ऑफिस का घेराव किया और SDM नवरीत कौर सेखों को बंधक बना लिया. किसान नेता परमिंदर सिंह पशोर का कहना है कि चार दिनों से प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है. पहले हमने स्कूल में ताला लगाकर गुरुद्वारा साहिब में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया. सड़क भी जाम किया, लेकिन हमारी बात किसी ने नहीं सुनी।

ग्रामीणों के मुताबिक लेहल खुर्द स्कूल में करीब 200 बच्चे हैं, जबकि तीन ही शिक्षक हैं. कम से कम वहां सात अध्यापकों की जरूरत है. इनमें से एक अध्यापक (प्रिंसिपल) अगले महीने रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में हमने SDM ऑफिस का घेराव किया. इस मामले में लहरागागा की SDM नवरीत कौर सेखों ने बताया, यह बात सही है कि ये लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारी गांव भेजे गए थे. वहां के स्कूल में पांच अध्यापकों की जरूरत है. एक अध्यापक की कमी थी, वह हमने बुधवार को पूरी करवा दी. अभी इनकी मांग सात अध्यापकों की है. इस संबंध में विभाग को पत्र लिखा गया है कि अगर वहां पर बच्चों की तादाद ज्यादा है तो उनकी मांग को पूरा किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH