जांजगीर चाम्पा कलेक्टर ने जिले के सभी राइसमिलर्स को कड़े शब्दों में दी दो टूक चेतावनी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर ने जिले के सभी राइसमिलर्स को कड़े शब्दों में दी दो टूक चेतावनी
जांजगीर चाम्पा 03 अगस्त 2022 -  कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने आज राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि वे भारतीय खाद्य निगम में लक्ष्य अनुसार समय पर चावल का लॉट जमा करें। समय पर चावल नहीं करने वाले राइस मिलर्स के विरूद्ध ब्लैक लिस्टिंग सहित अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।
    
कलेक्टर सभाकक्ष में मिलर्स संचालकों की बैठक में कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने निर्देशित किया कि FCI में प्रतिदिन 55 लॉट चांवल जमा करना है। जिले में 15 सितम्बर तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने राइस मिल संचालकों को हिदायत दी कि चावल जमा करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और नियमानुसार पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। 

कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं विपणन अधिकारी को भी निर्देशित किया कि राइस मिलर्स द्वारा प्रतिदिन जमा कराये जा रहे चावल की समीक्षा की जाए। उन्होने कहा कि जो राइस मिलर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में कोताही बरत रहे हैं उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए जब्त सामग्री राजसात कर वसूली की कार्यवाही की जाए। 

जिन मिलरों का पूर्व में प्रकरण दर्ज हुआ है और वर्तमान में भी उनके द्वारा FCI में चावल जमा नहीं किया जा रहा है, तो उनके प्रकरण में भी तत्काल कार्यवाही कर जब्त सामग्री राजसात कर वसूली की कार्यवाही की जाए। बैठक में खाद्य अधिकारी मनोज त्रिपाठी सहित विपणन अधिकारी और जिले के राइस मिलर्स उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH