केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव , 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ी , सभी का ईलाज जारी

देश , 03-08-2022 10:20:56 PM
Anil Tamboli
केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव , 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ी , सभी का ईलाज जारी
अनकापल्ली 03 अगस्त 2022 -  दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक केमिकल कंपनी में जहरीली गैस का रिसाव हो गया है। जिस कारण कंपनी में काम करने वाली करीब 50 महिला कर्मियों की तबियत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। गैस लीक होते ही कंपनी में काम कर रही महिलाएं बेहोश होने लगीं। कई महिलाओं को उल्टी भी हुई। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की मदद से महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के औद्योगिक क्षेत्र अच्युतपुरम में संचालित एक केमिकल कंपनी में हुआ। गैस लीक से महिलाओं की तबियत बिगड़ते ही कंपनी में हड़कंप मच गया। कंपनी के आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि गैस लीक से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगी। साथ ही सांस लेने में तकलीफ आने की बात सामने आई। साथ ही कुछ महिलाएं बेहोश होकर कंपनी में गिरने लगी। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

बताया गया कि जिस केमिकल कंपनी में यह रिसाव हुआ उसे सील कर दिया गया है। वहां से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार अभी भी वहां जहरीली गैस की गंध महसूस हो रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गैस लीक के कारणों को तलाशा जा रहा है। इस मामले में यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि क्या कंपनी की ओर से कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी रखी गई थी। यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो संबंधित कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल

छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH