CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व के मानचित्र पर लाना पहली प्राथमिकता
जांजगीर चाम्पा , 02-08-2022 6:58:14 AM
जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2022 - CM भूपेश बघेल सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर चाम्पा जिले में रहे CM ने शिवरीनारायण मेंकन्नौजिया कुर्मी समाज के धर्मशाला कालोकार्पण किया
सम्मेलन को सम्बोधित करके हुए विकास की राह में आगे बढ़ने की अपील की मुख्यमंत्री ने कहा की
छत्तीसगढ़ की संस्कृति उन्नत, प्राचीन और गौरवशाली है। इसे दुनिया के मानचित्र पर आगे लाना है।
यहां की आदिवासी संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ सरंक्षित करने की दिशा में काम किया जा रहा है राजिम , गिरौदपुरी , दामाखेड़ा सहित शिवरीनारायण आदि के विकास के लिए कदम उठाए गए हैं। संस्कृति को संरक्षित करने के साथ पर्यटन को विकसित करने का काम किया जा रहा है।
राम वनगमन पर्यटन परिपथ भी इसी कड़ी का हिस्सा है। हमारे राज्य में विशिष्ट कार्य करने वाले महापुरूष और लोग है। ऐसे लोगों को सामने लाने के साथ आने वाले पीढ़ियों को भी उनसे अवगत कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
















