सक्ती के इन 03 नामी चोरो ने जांजगीर चाम्पा पुलिस की उड़ा दी थी नींद , गिरफ्तार होने के बाद किया 11 बड़ी चोरियों का खुलासा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती के इन 03 नामी चोरो ने जांजगीर चाम्पा पुलिस की उड़ा दी थी नींद , गिरफ्तार होने के बाद किया 11 बड़ी चोरियों का खुलासा
जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2022 -  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मेें आये दिन हो रहे चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना प्रभारी सारागांव उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव के नेतृत्व में विभिन्न थानों से 08 अधि./कर्मचारियों की टीम गठित की गई थी टीम के द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों के संबंध में पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबीर लगाये गये थे इसी दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के संबंध में मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम सरवानी का रहने वाला अमृत पटेल जो रायगढ पुलिस के अभिरक्षा से भागकर आया है, एवं थाना सारागांव क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है।
              
सूचना पर गठित विशेष टीम द्वारा संदेही अमृत पटेल के संबंध में पुरी जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि अमृत पटेल जिला रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर गिरफ्तारी के डर से छिप रहा है। जिस पर संदेही अमृत पटेल के संपर्क में रहने वाले अन्य व्यक्तियों से संदेही अमृत पटेल के बारे में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई जिसमें पता चला कि संदेही अमृत पटेल वर्तमान में जिला कोरबा थाना दर्री क्षेत्र ग्राम चोरभट्ठी में रहता है और वही से अपने साथियों के साथ मोटर सायकल में देर रात जिला जांजगीर चाम्पा आकर चोरी की घटना को अंजाम देकर वापस कोरबा अपने घर चला जाता है।
               
जिसके पश्चात् टीम द्वारा अमृत पटेल के संबंध में तकनीकी जानकारी लेने पर पता चला कि दिनांक 31.07.2022 के मध्य रात्रि अमृत पटेल कोरबा से जांजगीर की ओर आ रहा है तब टीम द्वारा कोरबा से जांजगीर आने वाले रास्तें में एम्बुस लगाकर घेराबंदी कर आरोपी अमृत पटेल एवं उसके साथी नागेन्द्र पटेल निवासी सक्ती हाल मुकाम गोपलपुर कोरबा थाना दर्री को उसके मोटर सायकल के साथ पकड़कर पुलिस हिरासत में लेकर जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथी उत्तम कुमार शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 सक्ती के साथ मिलकर थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया , अफरीद , कमरीद , देवरी , रोहदा , थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार , लटिया एवं थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम दतौद थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम आमापाली , एवं मल्दी के घरों से सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाईक औजार , सोने चांदी के जेवरात चोरी गये मोबाईल  एवं नगदी रकम उनके घरों से बरामद किया गया। 
आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया है जिसमें :- 

01. सोने का जेवरात कुल वजन 67.800 ग्राम लगभग कीमती 4,39,000 रू.

02. चांदी का जेवरात कुल वजन 1370 ग्राम लगभग कीमती 81,460 रू. 

03. मोबाईल फोन 08 नग कीमत 65000 रू.

04. घटना में प्रयुक्त बाईक क्रमांक CG11 BE 6938 एवं चोरी के रकम से खरीदा मोटर सायकल हीरो इस्ट्रीम कीमती 2,30000 रू.

05. नगदी रकम 30000 रू.

06. घटना में प्रयुक्त औजार। 
       
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता :- 

01.अमृत पटेल उर्फ पतालू पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी सरवानी थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा हाल मुकाम ग्राम चारभटठी थाना दर्री जिला कोरबा (मुख्य सरगना) 

02. उत्तम कुमार शर्मा उर्फ पिंटू शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा। 

03. नागेन्द्र कुमार पटेल उर्फ नागू निवासी वार्ड क्रमांक 04 बंधवा तालाब के पास सक्ती थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा हाल मुकाम ग्राम गोपालपुर थाना दर्री जिला कोरबा। 
       
जिले के थाना क्षेत्रों में हो रही अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके कब्जे से चोरी गये माल मशरूका की बरामदगी में उप निरीक्षक सुरेश धुव थाना प्रभारी सारांगांव , सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी , प्रधान आरक्षक यशवंत राठौर , मनोज तिग्गा , राजकुमार चन्द्रा , आरक्षक रोहित कहरा , मनीष राजपुत एवं अर्जुन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सक्ती के इन 03 नामी चोरो ने जांजगीर चाम्पा पुलिस की उड़ा दी थी नींद , गिरफ्तार होने के बाद किया 11 बड़ी चोरियों का खुलासा
सक्ती के इन 03 नामी चोरो ने जांजगीर चाम्पा पुलिस की उड़ा दी थी नींद , गिरफ्तार होने के बाद किया 11 बड़ी चोरियों का खुलासा

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH