जांजगीर चाम्पा - जैजैपुर और मालखरौदा ब्लाक के 13 मजदूर श्रीनगर में बंधक , शोसल मीडिया के जरिये लगाई मदद की गुहार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जैजैपुर और मालखरौदा ब्लाक के 13 मजदूर श्रीनगर में बंधक , शोसल मीडिया के जरिये लगाई मदद की गुहार
जांजगीर चाम्पा 01 अगस्त 2022 -  जिले के 13 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बड़गांव थाना के डांगरपूरा गांव के ईंट भट्ठे में बंधक बना लिया गया है ये श्रमिक जांजगीर चाम्पा के जैजैपुर व मालखरौदा ब्लाक के रहने वाले हैं।

कुछ मजदूर रायगढ़ जिले के हैं।इन्हें मजदूर दलाल ईंट भट्‌ठे में काम कराने के बहाने ले गया था। मगर ना तो अब इन्हें मजदूरी दी जा रही है, ना ही कहीं बाहर निकलने दिया जा रहा है। इनमें से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बावजूद कोई वहां पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।इन मजदूरों ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से से मदद की गुहार लगाई है। 

जिन मजदूरों को बंधक बनाया गया है। उनमें जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के जर्वे बड़े देवगांव , मालखरौदा में लोग शामिल हैं। वहीं रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र के भी कुछ मजदूर शामिल हैं। जैजैपुर क्षेत्र के उमेंद्र नारंगे 19 मई को इन्हें अपने साथ ले गया था। इनसे वादा किया गया था कि काम करने के बाद हर महीने अच्छे पैसे मिलेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। इतना ही नहीं इन्हें डराया धमकाया जा रहा है।वीडियो संदेश में इन मजदूरों ने बताया कि उन्हें पैसे का लालच देकर लाया गया, लेकिन पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। दूसरी बात एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है, पर ये लोग मदद ही नहीं कर रहे। ऊपर से उन्हें धमकी भी दी जाती है।

CCTV से उन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्हें बाहर तक नहीं जाने दिया जाता है। उन्हें बड़गांव थाना के डांगरपुरा, गांव में रखा गया है। ईंट भट्‌ठे के ठेकेदार कौन है, यह भी उन्हें नहीं पता है। उन्होंने गुहार लगाई है कि किसी तरह से यहां से उन्हें छुड़ा लिया जाए। यहां वे काफी परेशान हैं।जो लोग बंधक हैं उनमें मनीष कुमार पंकज , संजना पंकज , चैतराम पकंज , अद्दनबाई पंकज , आयुष पकंज , गजेंद्र जांगड़े , राजकुमारी जांगड़े , सोनू कुमार जांगड़े , मोनू कुमार जांगड़े , सोनिया कुमारी जांगड़े , रामेश्वर बंजारे , दिव्या बंजारे और शिव बंजारे शामिल है।

इनमें से कुछ बच्चे और महिलाएं हैं, जो अपने पति और पिता के साथ गए थे इस सम्बंध में SP विजय अग्रवाल का कहना है कि जिले के मजदूरों के बंधक बनाए जाने की जानकारी वीडियो मैसेज के माध्यम से मिली है वहां के स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर छुड़ाने के प्रयास किया जा रहा है।
जांजगीर चाम्पा - जैजैपुर और मालखरौदा ब्लाक के 13 मजदूर श्रीनगर में बंधक , शोसल मीडिया के जरिये लगाई मदद की गुहार

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH