कलयुगी पिता की करतूत , नशीली दवाईयां दे कर दो बेटियों के साथ सालो तक करता रहा रेप

देश , 01-08-2022 6:59:48 PM
Anil Tamboli
कलयुगी पिता की करतूत , नशीली दवाईयां दे कर दो बेटियों के साथ सालो तक करता रहा रेप
पानीपत 01 अगस्त 2022 -  हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता अपनी नाबालिग बेटी को नशे की दवा देकर उसके साथ दो साल से यौन शोषण कर रहा था. पिता ने कई वर्ष तक बड़ी बेटी के साथ घिनौना काम किया. बेटी ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब पिता जेल के अंदर से केस वापस लेने की धमकी दिला रहा है. पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, लड़की का पिता रिश्तेदारों के जरिए उसे केस वापस लेने की धमकी दिलवा रहा है. धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है. पीड़िता की बड़ी बहन ने CM को भी शिकायती पत्र लिखा है. पीड़िता की बड़ी बहन ने सीएम को लिखा है कि 10 साल पहले पिता ने मेरे साथ भी गलत काम किया था. लोकलाज से चुप रही, लेकिन अब छोटी बहन के साथ भी ऐसा हो रहा है. नाबालिग पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसका पिता उसके साथ यौन शोषण करता था।

उसे नशीली चीज दी जाती थी, जिसके बाद वह उठ नहीं पाती थी. पीड़िता ने यह बात अपनी बहन को बताई और उसने एक मित्र के जरिए पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत की. सेक्टर 29 औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी मनजीत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. कोर्ट में चालान पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता को मिली धमकी पर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में जांच की थी, लेकिन बातें सत्य साबित नहीं हो पाईं, जांच जारी है. वहीं आरोपी की मां और पीड़िता की दादी ने आरोपी बेटे को बेकसूर बताया।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH