अवैध संबंधों के शक में युवक के साथ हैवानियत , रस्सी से बांधकर गांव के चक्कर लगावाया

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंधों के शक में युवक के साथ हैवानियत , रस्सी से बांधकर गांव के चक्कर लगावाया
झालावाड़ 01 अगस्त 2022 -  राजस्थान के झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के कोलूखेड़ी गांव में एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है, जहां एक युवक को अपने ही गांव की महिला से अवैध संबंधों के शक के कारण महिला के परिजनों ने युवक को रस्सियों से बांधकर गांव में घुमाया. साथ ही उसके साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित युवक को मानसिक यातना भी दी।

पीड़ित युवक गोपाल ने बताया की, देर शाम वह जब अपने घर पर था, उसी समय महिला के परिवारवालों सहित आधा दर्जन लोग उसके घर में घुसे और उसे पकड़कर रस्सियों से बांध दिया और खींचते हुए पूरे गांव में घुमाया, जिसके बाद गांव में एक जगह रोक कर पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित युवक गोपाल ने बताया कि, उसके ही परिवार के रिश्तेदार रोडू लाल की विधवा बेटी से रिश्तेदारी के कारण उसकी बोलचाल थी, लेकिन परिवार के ही लोग उसका विधवा महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक करने लगे थे. इसी शक के कारण रोडू लाल ने देर शाम उसके घर में घुसकर उसे रस्सियों से बांधकर पूरे गांव में घुमाया. बता दें कि, इस घटना का ग्रामीणों के जरिए बनाया गया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. और पूरे मामले में दांगीपुरा थानाधिकारी गुमान सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और 06 आरोपियों रोडूलाल , घीसालाल , नाथूलाल , बद्रीलाल तथा रमेश को घटना में शामिल होने के कारण हिरासत में ले लिया है. पुलिस की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल मामले की आगे की जांच शुरु है।

बहरहाल, पुलिस ने चाहे आरोपियों को हिरासत में ले लिया हो, लेकिन हैवानियत भरी इस घटना ने पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े कर दिए है, कि क्या अब बदमाशों को पुलिस का भी डर नहीं रहा. सिर्फ शक के आधार पर ही इतनी शर्मसार करने वाली वारदात कोई कैसे कर सकता है।
अवैध संबंधों के शक में युवक के साथ हैवानियत , रस्सी से बांधकर गांव के चक्कर लगावाया

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH