बाराद्वार में बड़ा बवाल , चिता जलाने को लेकर दो समुदाय आपस मे भिड़े , पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील

जांजगीर चाम्पा , 28-07-2022 8:35:25 PM
Anil Tamboli
बाराद्वार में बड़ा बवाल , चिता जलाने को लेकर दो समुदाय आपस मे भिड़े , पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील
जांजगीर चाम्पा 28 जुलाई 2022 -  जिले के बस्ती बाराद्वार में मुक्तिधाम में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. एक पक्ष ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताते हुए जलती चिता से शव को खींचकर बाहर निकाल दिया जिसके बाद मौके पर आक्रोश भड़क गया इस घटना के बाद दूसरे पक्ष ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे यह सिलसिला रात भर से जारी है। हंगामे की वजह से चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई मामले की
गम्भीरता को देखते हुए चाम्पा SDOP , बाराद्वार तहसीलदार सहित कई थाना के प्रभारी पहुँच गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बस्ती बाराद्वार का युवक प्रदीप पाटले उम्र 24 साल की बुधवार को मौत हो गई थी पोस्टमार्टम के बाद शाम को अंतिम संस्कार किया जाना था मगर बारिश की वजह से अंतिम संस्कार में बाधा आ रही थी इस वजह से मृतक के  परिजनों और समाज के लोगों ने गांव में मौजूद दूसरे समाज (आदिवासी समाज) के शेड युक्त शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी और चिता में आग भी लगा दी गई। 

जब दूसरे समाज के लोगों ने अपने समाज के शवदाह गृह में अन्य समाज के द्वारा अंतिम संस्कार की बात सुनी तो वे इकट्ठा हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया देखते ही देखते मृतक का शव जलती हुई चिता से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद दूसरा पक्ष भी आक्रोशित हो गया और शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। हंगामे की वजह से बीती रात से बाराद्वार - जैजैपुर मुख्यमार्ग पर आवागमन बंद है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाईस दी जा रही है।

इस मामले में कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 लोगों पर नामजद सहित कई अन्य पर FIR दर्ज कर 3 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है वहीं गांव का सरपंच फरार है जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है अभी भी गाँव मे तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे देखते हुए बस्ती बाराद्वार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बाराद्वार में बड़ा बवाल , चिता जलाने को लेकर दो समुदाय आपस मे भिड़े , पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील
बाराद्वार में बड़ा बवाल , चिता जलाने को लेकर दो समुदाय आपस मे भिड़े , पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम

बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट

शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश लिया वापस

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिसजांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बारिश में भीग रहा था भतीजा, चाची ने घर मे बुला कर दिया सहारा, अचानक आ गया पति फिर हुआ यह..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH