जांजगीर चाम्पा - रोज रोज की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने मौत को लगाया गले , 03 गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 28-07-2022 6:23:06 AM
जांजगीर चाम्पा 27 जुलाई 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना अकलतरा क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी ने थाना अकलतरा में सूचना दिया कि उसकी नाबालिक बेटी ने जहर सेवन कर ली थी जिसे सिम्स बिलासपुर में ईलाज के लिए ले गये थे जिसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से वापस अपने घर ला रहे थे तो रास्ते में ग्राम मुरलीडीह के पास इसकी नाबालिक पुत्री की मृत्यु हो गई जिस पर थाना अकलतरा में दिनांक 12 जुलाई 2022 को मर्ग क्रमांक 68/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया।
मर्ग जांच में पाया गया कि प्रार्थी की नाबालिक पुत्री को मनोहर कुमार अविनाशी , छन्गु उर्फ विनय कुमार पाटले एवं बादल खण्डेलवाल सभी निवासी अमरताल छेड़छाड़ करते थे जिससे परेशान होकर मृतिका दिनांक 06 जुलाई 2022 को चूहामार कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिसे ईलाज हेतु अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर दिनांक 11 जुलाई 2022 को जिला अस्पताल जांजगीर ले गये थे जहां स्वास्थ्य में गिरावट आने से दिनांक 12 जुलाई 2022 को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया था स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसके परिजन वापस अपने घर ला रहे थे इसी दौरान रास्ते में ग्राम मुरलीडीह के पास प्रार्थी की नाबालिक पुत्री की मौत हो गई।
मर्ग जांच पर आरोपियो के द्वारा मृतिका को छेड़छाड़ कर परेशान करने व आत्यहत्या के उत्प्रेरित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुध्द अपराध अपराध क्रमांक 326/2022 धारा 354 (क)2 , 306 , 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुये अकलतरा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों के घर में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी मनोहर कुमार अविनाशी , छन्गु उर्फ विनय कुमार पाटले एवं बादल खण्डेलवाल सभी निवासी अमरताल को पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 27 जुलाई 2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
















