स्कूल देर से आने पर शौचालय साफ करने की सजा , वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल देर से आने पर शौचालय साफ करने की सजा , वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश जारी
गडग 27 जुलाई 2022 -  कर्नाटक के गडग जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक स्कूल में छात्र शौचालय की सफाई करते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को कथित तौर पर एक रसोइए द्वारा शेयर किया गया था। वायरल वीडियो को कुक विजयलक्ष्मी चलवाड़ी ने 12 जुलाई को शूट किया था। घटना गडग के नगवी स्थित सरकारी स्कूल की है। इस बीच शिक्षा विभाग ने विद्यालय में शौचालय की सफाई के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने समय पर नहीं आने पर सजा के तौर पर बच्चों को शौचालय साफ करने को कहा। शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार कुक विजयलक्ष्मी ने बताया जब मैं स्कूल में थी, तो छात्र मेरे पास बाल्टी और झाड़ू लेने आए। उन्होंने मुझे बताया कि शिक्षकों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। मुझे लगा कि ऐसा करना सही नहीं है। इस लिए मैंने घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसे वॉट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया।

वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं विजयलक्ष्मी को वीडियो साझा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत दुखद और निंदनीय कृत्य। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
स्कूल देर से आने पर शौचालय साफ करने की सजा , वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश जारी

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH