देवर ने भाभी के साथ किया रेप का प्रयास , पति ने बचाने की जगह डंडे से किया वार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देवर ने भाभी के साथ किया रेप का प्रयास , पति ने बचाने की जगह डंडे से किया वार
पलवल 27 जुलाई 2022 -  हरियाणा के पलवल में विवाहिता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला आया है। महिला थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का पति हरियाणा पुलिस में ASI है इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला थाना प्रभारी रेनू देवी ने बताया की एक विवाहिता ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2005 में उसकी शादी मुंडकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी और उसका पति हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर है। 22 जुलाई को उसका पति बिना बताए घर से कहीं चला गया था। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जिससे परेशान होकर वह 26 जुलाई को अपने पति को तलाशती हुई अपनी ससुराल पहुंची। 

देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने ससुरालजनों से अपने पति के बारे में पूछा तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि देवर ने उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह से खुद को बचाया तो देवर ने उसे जमीन पर पटक दिया और कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। 

इसी दौरान उसका पति घर के अंदर से निकला और उसने उसके सिर में डंडे से वार किया जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों के चंगुल से बचकर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति , देवर , सास , ताऊ ससुर और ताई सास के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH