जांजगीर चाम्पा - तीन दोस्तों को शराब में जहर मिला कर पिलाई , जाने क्या थी वजह और कैसे खुला राज

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - तीन दोस्तों को शराब में जहर मिला कर पिलाई , जाने क्या थी वजह और कैसे खुला राज
जांजगीर चाम्पा 26 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 18 जून 2022 को ग्राम बुचीहरदी में राम कुमार कोल , सत्यम कोल एवं दीपक प्रजापति के द्वारा शराब सेवन के उपरांत सत्यम कोल की मौत होने एवं राम कुमार कोल की हालत गंभीर होने से थाना बलौदा में मृतक सत्यम कोल के पिता संतोष कोल की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 37/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मर्ग जांच कार्यवाही की गयी 
       
मर्ग जाच के दौरान के दौरान मृतक सत्यम कोल उम्र 18 वर्ष निवासी बुचीहरदी के शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पीएम कराया गया। जांच के दौरान घटना स्थल से जप्त शराब की शीशी स्प्राइट की बोतल तथा आहत राम कुमार कोल की उल्टी एवं मृतक सत्यम के बिसरा का एफएसल से परीक्षण कराया गया।
           
दिनांक 25 जुलाई 2022 को FSL रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट में शराब की शीशी, आहत की उल्टी एवं मृतक के बिसरा में कीटनाशक होने की पुष्टि होने पर मृतक सत्यम कोल, आहत राम कुमार कोल एवं दीपक प्रजापति को कीटनाशक युक्त शराब देने वाले मिलन प्रजापति का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से मर्ग जांच के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 299/ 22 धारा 302 , 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
      
विवेचना के दौरान आरोपी मिलन प्रजापति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि प्रकरण का आहत राम कुमार कोल और मृतक सत्यम कोल पहले आरोपी के पास उसके ईटा भटठा में काम करते थे। पिछले 01 वर्षो से दोनों दीपक प्रजापति के ईटा भटटा में काम कर रहे थे और आरोपी के ज्यादातर ग्राहको को उसका पुराना ड्रायवर राम कुमार जानता था जो ग्राहको को अपने नये मालिक के पास भेज रहा था जिससे आरोपी का धंधा मार खाने लगा। 

राम कुमार कोल पर आरोपी अपने पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर शक करता था और सत्यम कोल इस काम में उसका साथ देता था दीपक यह जानते हुए कि राम कुमार कोल और सत्यम कोल पहले आरोपी के पास काम करते थे उनको अपने यहा काम पर रखा और दीपक के कारण आरोपी का धंघा मार खाने लगा इसलिए आरोपी मिलन प्रजापति अपने पुराने नौकर राम कुमार कोल, सत्यम कोल और उनको काम मे रखने वाले दीपक प्रजापति से बदला लेने नियत से शराब में जहर मिलाकर उनकी हत्या करने की योजना बनाया और शराब में कीटनाशक मिलाकर उनको पीने के लिए दिया जिसे पीकर सत्यम कोल की मौत हो गयी और राम कुमार कोल एवं दीपक कोल किसी तरह से बच गए।
               
आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से एक ट्रायसेल कीटनाशक का डिब्बा एव कमांडो रोडिटिशियल कंपनी की चुहामार दवा का पैकेट आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया।
आरोपी मिलन प्रजापति निवासी बलौदा को दिनांक 26 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
जांजगीर चाम्पा - तीन दोस्तों को शराब में जहर मिला कर पिलाई , जाने क्या थी वजह और कैसे खुला राज

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH