बड़ा हादसा , पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चो की मौत , सभी बच्चो की उम्र 12 से 16 साल के बीच

देश , 27-07-2022 5:02:39 AM
Anil Tamboli
बड़ा हादसा , पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चो की मौत , सभी बच्चो की उम्र 12 से 16 साल के बीच
जोधपुर 26 जुलाई 2022 -  जोधपुर में मूसलाधार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बारिश से जमा पानी में डूबकर 4 बच्चों की मौत हो गई है। जोधपुर जिले के बावड़ी स्थित गोविंदपुरा गवारियो की ढाणी में बच्चे नहाने के लिए पानी में कूदे थे, लेकिन चारों की इसमें डूबने से मौत हो गई। फिलहाल सभी बच्चो के शव को गांव की सीएचसी में रखवाया गया है।

दरअसल 24 घंटे से जोधपुर जिले और संभाग में लगातार भारी बारिश हो रही है। जोधपुर शहर में जहां 30 से अधिक कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात सामने आए हैं तो वही आज जोधपुर जिले के बावड़ी कस्बे में बारिश से जमा पानी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जोधपुर से 70 किलोमीटर दूर बावड़ी के गोविंदपुरा स्थित गवारियो की ढाणी में 12 से 16 साल की उम्र के 4 बच्चे बारिश के जमा पानी में नहाने के लिए कूदे थे। लेकिन उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। प्रशासन ने चारों शवों को निकालकर गांव के सीएचसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बच्चे गांव के पास बारिश से जमा हुए पानी को देखने निकले थे। खूब पानी देखकर वह खुद को मस्ती करने से रोक नहीं पाए। सभी ने नहाने का मन बनाया और पानी में कूद पड़े। घटना के बाद SDM व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और चारों बच्चों के शव को निकालकर सीएससी मोर्चरी में रखवाया है।

बावड़ी में हुए हादसे के दौरान 4 बच्चों में से दो सगे भाई बहन थे। किशोर और अनीता भाई बहन थे। उनके पड़ोस में ही रहने वाले पिंटू ओर संजू गांव के पास जमा बारिश के पानी को देखने निकले थे। पिंटू ओर किशोर की उम्र 12 साल है तो अनिता की उम्र 15 साल ओर संजू की उम्र 16 साल थी। फिलहाल गांव के चारो बच्चो की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH