हादसे के बाद ट्रक में लगी आग , क्लीनर की जल कर मौत , बाल बाल बचा ट्रक चालक

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हादसे के बाद ट्रक में लगी आग , क्लीनर की जल कर मौत , बाल बाल बचा ट्रक चालक
हनुमानगढ़ 26 जुलाई 2022 -  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक बीच रास्ते में पलट गया और उसमें अचानक से आग लग गई. इस हादसे में ट्रक में बैठे खलासी की जलकर मौत हो गई. लेकिन पुलिस की सतर्कता से ट्रक ड्राइवर को बचा लिया गया. घटना पीलीबंगा कस्बे की है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर काफी नशे में था. वह सूरतगढ़ की तरफ जा रहा था. तभी अमरपुरा रेलवे फाटक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया. जैसे ही ट्रक पलटा, उसमें आग लग गई. ट्रक के अंदर ड्राइवर और खलासी बैठे थे. आग इतनी भीषण थी कि अंदर बैठे खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. पानी से ट्रक में लगी आग को बुझाने की भी कोशिश की. दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची।

सबसे पहले ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया. इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने फौरन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहीं, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग को बुझाया.पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. क्योंकि उसकी हालत काफी गंभीर है. उन्होंने बताया कि ट्रक में लगी आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर को बाहर निकाल पाना काफी मुश्किल रहा. ट्रक से आग की लपटें ऊपर-ऊपर तक उठ रही थीं।

पीलीबंगा थाने के सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि ट्रक बठिंडा से राजस्थान आ रहा था. ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ. खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH