भाजपा नेता फार्महाउस में चला रहा था सैक्स रैकेट , आपत्तिजनक हालत में 73 लोग गिरफ्तार , नेताजी की तलाश जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा नेता फार्महाउस में चला रहा था सैक्स रैकेट , आपत्तिजनक हालत में 73 लोग गिरफ्तार , नेताजी की तलाश जारी
मेघालय 26 जुलाई 2022 -  देश के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में शनिवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बीजेपी नेता के इस 'वेश्यालय' पर छापेमारी कर 6 नाबालिग बच्चों को बचाने के साथ ही 73 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की करीब 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम बरामद किए गए हैं।

वेस्ट गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेकानंद सिंह ने न्यूज एजेंसी को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आतंकवादी से नेता बने
बर्नार्ड एन मारक के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान पर शनिवार को छापेमारी की गई थी. इस दौरान हमने छह नाबालिगों को बचाया है, जिनमें चार लड़के और दो लड़कियाँ शामिल है. ये बच्चे वेश्यावृत्ति के लिए मेघालय बीजेपी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगियों द्वारा रिंपू बागान में गंदे केबिन जैसे गंदे कमरों में बंद मिले थे।

SP ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित और कानून के अनुसार, आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी में 27 वाहन, 8 दोपहिया वाहन, करीब 400 बोतल शराब, 500 से अधिक कंडोम और क्रॉसबो और तीर जब्त किए गए थे।

अधिकारी ने कहा कि तुरा शहर के निवासियों से कई मौखिक शिकायतें भी मिलीं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रिंपू बागान में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, जिसके बाद ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस को कई युवक और युवतियां बिना कपड़े और शराब के साथ मिले. उन्होंने कहा कि सभी 68 को गिरफ्तार कर लिया गया है. छापेमारी के दौरान मैनेजर, कार्यवाहक और तीन कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने बर्नार्ड एन मारक से जांच में सहयोग करने और शिलांग सदर पुलिस स्टेशन में तुरंत आत्मसमर्पण करने को कहा है, लेकिन वह गिरफ्तारी से बच रहा है. गारो जनजातीय स्वायत्त जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य बर्नार्ड एन मारक ने छापेमारी को लेकर एक बयान में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर निशाना साधा है और बर्नार्ड एन मारक ने ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप से भी इनकार किया है।

बर्नार्ड एन मारक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हताश हो रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि वह BJP की दक्षिण तुरा सीट से हार रहे हैं. मेरे फार्महाउस पर छापा मेरी छवि को खराब करने और राजनीतिक प्रतिशोध का एक प्रयास है. पुलिस ने बताया कि 
बर्नार्ड एन मारक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH