जांजगीर चाम्पा - श्रीमती 420 गिरफ्तार , उड़ीसा में रह रही थी छिप कर , जाने उसका कारनामा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - श्रीमती 420 गिरफ्तार , उड़ीसा में रह रही थी छिप कर , जाने उसका कारनामा
जांजगीर चाम्पा 24 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया रमादेवी वर्मा उम्र 59 वर्ष निवासी तिलई ने श्रीमती सविता साहू एवं अन्य से जांजगीर स्थित जमीन खसरा नंबर 4816/3 रकबा 6.50 डिसमिल जमीन को 10 लाख 95 हजार रूपये में सौदा की थी, जिसकी रजिस्ट्री 11 नवंबर 2020 को हुई थी जिसमें प्राप्त राशि को चेक के माध्यम से अपने साथी को दी थी। 

उक्त जमीन की प्रमाणीकरण कराने पश्चात् प्रार्थियां
रमादेवी वर्मा अपने जमीन पर नींव डालने गई तब संतोष कुमार माधवानी निवासी शिवरीनारायण प्रार्थियां की उक्त जमीन को 14 फरवरी 2018 को सविता साहू से खरीदना तथा पूरे 10 डिसमिल जमीन को अपने नाम से होना कहते हुए जमीन पर कब्जा करने से मना कर दिया।
              
जिसके बाद प्रार्थिया रमादेवी वर्मा के द्वारा आरोपी सविता साहू एवं अन्य के विरूद्ध धोखाधड़ी कर जमीन बिक्री करने के संबंध में न्यायालय में परिवाद दायर किया न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 272/22 धारा 420 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
     
विवेचना में सविता साहू द्वारा पूर्व में संतोष माधवानी को अपने स्वामित्व की जमीन का सौदा कर दिया था यह जानते हुए भी उसी जमीन को पुनः बिक्री कर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर आरोपी श्रीमती सविता साहू जो अपने ग्राम तुस्मा को छोड़कर बृजराजनगर रेल्वे स्टेशन के आगे माईंस रोड़ पटरी किनारे गोपी विहार बृजराजनगर जिला झारसुगड़ा (उड़ीसा) में रह रही थी। 

जिसे थाना जांजगीर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उसके घर से दिनांक 23 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर महिला आरोपी को आज दिनांक 24 जुलाई 2022 को न्यायालय पेश कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांजगीर चाम्पा - श्रीमती 420 गिरफ्तार , उड़ीसा में रह रही थी छिप कर , जाने उसका कारनामा

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH