जांजगीर चाम्पा - जिले में 29 गुण्डा बदमाश एवं 18 निगरानी बदमाश की नई फाईल बन कर तैयार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जिले में 29 गुण्डा बदमाश एवं 18 निगरानी बदमाश की नई फाईल बन कर तैयार
जांजगीर चाम्पा 23 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ऐसे बदमाश जो शारीरिक मारपीट , लड़ाई झगड़ा , दहशतगर्दी , रंगदरी एवं आम जगहों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करते है जिनके विरूद्ध थाना चौकी में शिकायत करने में आमजन डरते है ऐसे सक्रिय बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध गुण्डा बदमाश की सूचीबद्ध करने तथा संपत्ति संबंधी अपराध में कई बार चालान हुये सक्रिय व्यक्ति के विरूद्ध खुली निगरानी में नवीन हिस्ट्रीशीट तैयार करने एवं वृद्ध हिस्ट्रीशीटर जो 10-15 वर्षो से आपराधिक जीवन छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ा हो ऐसे व्यक्तियों को निगरानी बदमाश की सूची से माफी बदमाश तथा ऐसे निगरानी बदमाश जो अन्यत्र निवासरत हो उनकी फाईल को स्थानांतरित करने एवं मृत निगरानी बदमाश के फाईल को नस्तीबद्ध करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। 
         
उक्त निर्देश के पालन में जिले के थाना जांजगीर निगरानी बदमाश 01, गुण्डा बदमाश 02, थाना अकलतरा गुण्डा बदमाश 02, थाना पामगढ़ गुण्डा बदमाश 03, थाना शिवरीनारायण गुण्डा बदमाश 01, थाना नवागढ़ निगरानी बदमाश 02, गुण्डा बदमाश 01, थाना बलौदा निगरानी बदमाश 02, थाना चांपा निगरानी बदमाश 02, थाना सारागांव गुण्डा बदमाश 03, थाना जैजैपुर गुण्डा बदमाश 01, निगरानी बदमाश 01, थाना बाराद्वार गुण्डा बदमाश 02, थाना बिर्रा गुण्डा बदमाश 01, थाना हसौद गुण्डा बदमाश 02, थाना सक्ती निगरानी बदमाश 05, गुण्डा बदमाश 02, थाना मालखरौदा गुण्डा बदमाश 02, चौकी अड़भार निगरानी बदमाश 01, थाना डभरा निगरानी बदमाश 02, गुण्डा बदमाश 01, थाना चंद्रपुर गुण्डा बदमाश 02, थाना मुलमुला निगरानी बदमाश 02, गुण्डा बदमाश 02, चौकी फगुरम निगरानी बदमाश 02 इस प्रकार कुल 18 निगरानी बदमाश एवं 29 गुण्डा बदमाश की नवीन सूची तैयार की गई है। 
               
वह अपराधी जिनका निगरानी खोला गया था और वर्तमान में आपराधिक कृत्य छोड़कर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहें है तथा वृद्ध हो चुके है। ऐसे निगरानी बदमाशों का श्रेणी में परिवर्तन कर माफी बदमाश में लाया गया है जिसमें थाना पामगढ़ में 01, थाना शिवरीनारायण 03, थाना सारागांव 01, थाना बाराद्वार 02, थाना चंद्रपुर 01, थाना नगरदा में 07 कुल 15 अपराधियों को निगरानी बदमाश से माफी बदमाश में लाया गया है। 
           
ऐसे निगरानी बदमाश जिनकी मृत्यु हो चुकी है जिसमें थाना पामगढ़ से 02, थाना सक्ती से 01, थाना नगरदा से 01 कुल 04 निगरानी बदमाशों का फाईल नस्तीबद्ध किया गया है। 
             
ऐसे गुण्डा बदमाश जो विगत 15-20 वर्षो से आपराधिक कृत्य छोड़कर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहें है थाना अकलतरा 03, थाना सारागांव 01, थाना सक्ती 02, थाना डभरा 01 कुल 07 गुण्डा बदमाशों का फाईल नस्तीबद्ध किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH