शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार , भाजपा हुई हमलावर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार , भाजपा हुई हमलावर
कोलकाता 23 जुलाई 2022 -  बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ममता बनर्जी के करीबी और मौजूदा सरकार में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। पार्थ चटर्जी पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहते शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं। शुक्रवार को पार्थ चटर्जी को उनके करीबियों के यहां ED ने छापे मारे थे। इस दौरान उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए कैश और महंगे मोबाइल मिले थे। आगे की पूछताछ में पार्थ चटर्जी यह नहीं बता सके कि यह रकम कहां से आई थी। इसके बाद ED ने आज पार्थ को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के आवासों समेत 14 जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दक्षिण 24 परगना में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। माना जा रहा है कि यह वही रकम है जो शिक्षक भर्ती घोटाले में रिश्वत के तौर पर ली गई थी। छापेमारी के दौरान लंबी पूछताछ के कारण पार्थ चटर्जी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ED ने डॉक्टरों को बुलाकर घर पर ही इलाज कराया।

जानिए कौन हैं अर्पिता मुखर्जी

छापामारी के दौरान दक्षिण 24 परगना के हरिदेवपुर स्थित डायमंड सिटी साउथ स्थित मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इन पैसों को दो थैलियों में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अर्पिता को पार्थ चटर्जी की कानूनी सलाहकार बताया जाता है। ED के अधिकारी उनसे काफी देर तक पूछताछ कर चुके हैं। पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला में इनकम टैक्स की टीम ने पार्थ चटर्जी के एक रिश्तेदार के घर छापा मारा।

इससे पहले ममता बनर्जी के करीबी मंत्री के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद भाजपा हमलावर है। सुवेंदू अधिकारी ने ट्वीट किया, ये तो बस ट्रेलर है, तस्वीर अभी बाकी है। बता दें, एक तरफ ED के अधिकारी पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के कोलकाता के नकटला स्थित आवास पर सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचे तो दूसरी तरफ ED के अधिकारी शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के कूचबिहार के मेखलीगंज स्थित आवास पर पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में 14 जगहों पर छापेमारी की। इसमें दोनों मंत्रियों के करीबी रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गई।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH