ऐसा क्या हुआ जब पत्नी अपने पति को भाई , बेटे को भतीजा और सास ससुर को माता पिता बताने लगी

देश , 22-07-2022 5:06:26 PM
Anil Tamboli
ऐसा क्या हुआ जब पत्नी अपने पति को भाई , बेटे को भतीजा और सास ससुर को माता पिता बताने लगी
अलवर 22 जुलाई 2022 -  राजस्थान के अलवर जिले में एक अजीब प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. नीमराणा के सिलारपुर गांव निवासी सुनील की पत्नी रिया अपने प्रेमी रवि सैनी के साथ हरियाणा भाग गई और उससे शादी कर ली. उसके पति सुनील कुमार ने नीमराणा थाने में मामला दर्ज करवाया. इसके बाद सुनील और सरपंच हरियाणा के एक गांव में पहुंचे. यहां पर प्रेमी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया. इसमें सुनील और सरपंच घायल हो गए. गांव में हंगामा होने के बाद हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची।

राजस्थान पुलिस ने बातचीत के बाद महिला को नीमराणा लेकर आई. वहां से उसे कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे नारी निकेतन अलवर में भेज दिया है. इस बीच रिया ने सुनील कुमार को अपना पति मानने से इनकार कर दिया है और कहा कि यह उसका भाई है. साथ ही जिस बच्चे को उसका बेटा बताया जा रहा है, उसे वह भतीजा बता रही है. रिया का कहना है कि जिसे सास-ससुर बताया जा रहा है, वह उसके माता-पिता हैं, जबकि राशन कार्ड में रिया का नाम पुत्रवधू के रूप में नाम दर्ज है।

नीमराणा पुलिस थाने के ASI महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 11 जुलाई को सुनील कुमार ने पत्नी रिया को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रवि सैनी पर केस दर्ज कराया था. इस पर पुलिस नारनोल गई थी. पुलिस ने महिला को नारी निकेतन गृह अलवर भेज दिया. फिर महिला का बयान दर्ज कराया गया. गौरतलब है कि रिया की शादी नीमराणा के हनुमान मंदिर में नवंबर 2018 को मंदिर के महंत के द्वारा कराई गई थी।

रिया ने अक्टूबर 2019 में बेटे पुलकित को जन्म दिया. हाल में ही वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. पुलिस को दिए गए बयान में रिया अपने पति को भाई बताने लगी, जबकि बेटे को भतीजा बता रही है. साथ ही सास-ससुर को मां-बाप बता रही है. रिया ने बताया कि रवि सैनी ही उसका पति है, यही उसका परिवार है, वह उन्हें (सुनील) नहीं जानती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH