जांजगीर चाम्पा - अंतर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार , 05 महंगे मोबाईल बरामद

जांजगीर चाम्पा , 22-07-2022 4:41:08 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अंतर्राज्यीय मोबाईल चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार , 05 महंगे मोबाईल बरामद
जांजगीर चाम्पा 21 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संजय कच्छप उम्र 54 वर्ष निवासी ब्लॉक कॉलोनी जैजैपुर ने दिनांक 21 जुलाई 2022 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20 जुलाई 2022 की शाम के समय सब्जी खरीदने साप्ताहिक बाजार गया था उसी दौरान उसके शर्ट के ऊपर जेब में रखे ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमत 30 हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति जेब से निकालकर कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 118/22 धारा 379,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

साप्ताहिक बाजार में मोबाईल चोरी की घटना को ध्यान में रखते हुए जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी जो भागने की फिराक में थे जिसे जैजैपुर-बाराद्वार रोड भाठा के पास पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज मण्डल झारखण्ड का होना बताया एवं चोरी किये मोबाईल को अपने साथी रवि कुमार महतो झारखण्ड को देना बताया। उक्त दोनों आरोपियों को राईस मिल भाठा के पास गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किये हुये मोबाईल कीमत 30 हजार रूपये को बरामद किया गया।
      
इसी तरह मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति नंदेली रोड भाठा के पास सस्ते दामोें पर मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जैजैपुर स्टाफ  मौके पर पहुंचा तब वहां खड़ा ब्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रदीप मण्डल उम्र 32 वर्ष निवासी बाला पोखर मसकलिया थाना तालझाड़ी जिला साहबगंज झारखण्ड का निवासी होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से VIVO कम्पनी का मोबाईल कीमती 10 हजार , VIVO  कम्पनी का माबाईल कीमत 10 हजार , पोको कम्पनी का मोबाईल कीमत 10 हजार  और VIVO कम्पनी का मोबाईल कीमत 10 हजार कुल  कीमत 40 हजार को बरामद किया गया। 
         
उक्त मोबाईलों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर मोबाईलों को आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरूद्ध इस्त. क्रमांक 01/22 धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया।
                  
मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी प्रदीप मण्डल उम्र वर्ष निवासी बालापोखर मसललईया थाना बालापोखर जिला साहबगंज (झारखण्ड), सूरज मण्डल उम्र 32 वर्ष निवासी महराजपुर नयाटोला थाना तालझारी जिला साहबगंज (झारखण्ड) एवं रवि कुमार महतो उम्र 20 वर्ष निवासी महराजकुंड नयाटोला थाना तालझारी जिला साहबगंज (झारखण्ड) को दिनांक 21 जुलाई 2022 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।
           
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मोबाईल की बरामदगी में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद मन्नेवार , आरक्षक सुरेश कुर्रे , जय प्रकाश उरांव , रमेश धिरहे , प्रहलाद सोनवानी , राजेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश लिया वापस
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश लिया वापस
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिसजांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिसजांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ - गांव में शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH