अटारी एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर की मां का बयान , बेटा गुनहगार था तो उसे सही सजा मिली

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अटारी एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर की मां का बयान , बेटा गुनहगार था तो उसे सही सजा मिली
अमृतसर 21 जुलाई 2022 -  पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में बुधवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी मारे गए हैं. ये दोनों गैंगस्टर थे. इनमें एक का नाम जगरूप सिंह रूपा और दूसरे का नाम मनप्रीत मन्नू था. इन दोनों को पुलिस ने अटारी बॉर्डर के पास घेरा लिया था. यहां करीब 5-6 घंटे तक ऑपरेशन चला और पुलिस को सफलता मिली. इस घटना के बाद गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा की मां का बयान आया है. उन्होंने साफ कहा है कि बेटा गुनहगार है तो उसे अपराध की सजा मिलनी ही चाहिए थी. बेटे के मरने का पछतावा भी नहीं है।

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 जून को मानसा जिले के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी. सिद्धू अपनी थार जीप से दो सुरक्षा गार्डों के साथ जा रहे थे. इसी बीच, हमलावरों ने घेर लिया और मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस घटना में मूसेवाला के दोनों सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए थे।

इस घटना में जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत का नाम भी सामने आया था. पंजाब पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. बुधवार को पुलिस ने अटारी गांव में घेराबंदी की और दोनो को एनकाउंटर में मार गिराया. ऑपरेशन में दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. करीब 6 घंटे बाद पुलिस को सफलता मिली और दोनों को मार गिराया. इस एनकाउंटर में तीन पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं।

जगरूप सिंह रूपा तरनतारन जिले के जोड़ा गांव का रहने वाला था. उसका घर खेतों के बीच में है. पुलिस एनकाउंटर में जगरूप के मारे जाने के बाद उसकी मां की आंखों में जरा-सी भी शिकन नहीं थी. जगरूप की मां का कहना है कि अगर उसका बेटा सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गुनाहगार था तो आज उसे किए की सजा मिल गई है. उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर उसके बेटे की वजह से एक मां का बेटा इस दुनिया में नहीं रहा तो आज उसके बेटे को भी उसके किए की सजा मिल गई है. मुझे कभी इसका कोई मलाल नहीं रहेगा. जगरूप की मां का कहना है कि अगर सरकार उन्हें डेड बॉडी देगी तो वह उसका अंतिम संस्कार कर देंगी. अगर नहीं देगी तो वह सरकार से उसकी डेड बॉडी की मांग नहीं करेंगी।

जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसने बताया था कि जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू गैंग के साथ उसने काम किया है. ये गैंग मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रही है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH