अटारी एनकाउंटर खत्म , चार शूटर ढेर , सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारे भी मारे गए , जानिए अपडेट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अटारी एनकाउंटर खत्म , चार शूटर ढेर , सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारे भी मारे गए , जानिए अपडेट
अमृतसर 20 जुलाई 2022 -  पंजाब के अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या के आरोपी गैंगस्टर मनप्रीत मन्नू और जगरूप उर्फ रूपा को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया है। इसकी पुष्टि ADGP प्रमोद बान ने की है। पंजाब DGP गौरव यादव भी घटनास्थल पहुंच चुके हैं। पुलिस को एक AK -47 और एक पिस्टल मिला है। 

पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव को घेरा और ऑपरेशन शुरू किया। गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस के जवानों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। यह गांव पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी के पास स्थित है। पुलिस ने आत्मसमर्पण को कहा तो उन्होंने AK -47 से फायरिंग कर दी। मजबूरन पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो शार्प शूटरों को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जानकारी के अुनसार हत्यारोपी जगरूप रूपा और मन्नू कूसा गांव में छिपे थे। एंटी गैंगस्टर फोर्स को छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने सारे क्षेत्र को घेर लिया। इस बीच पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ जारी हो गई।

गोलियों की आवाज से गांव गूंज उठा। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। लगभग 150 राउंड फायरिंग की गई।पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो शार्प शूटरों समेत चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों को अपने घरों से बाहर न निकले की अपील की थी। पुलिस दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंची थी। घटनास्थल पर एंबुलेंस और बख्तरबंद गाड़ियां भी मौजूूद रहीं। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और एक मीडियाकर्मी घायल हुए है।
अटारी एनकाउंटर खत्म , चार शूटर ढेर , सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारे भी मारे गए , जानिए अपडेट

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH