NEET के परीक्षा केंद्र पर छात्राओं से इनरवियर उतरवाए , मानवाधिकार आयोग ने जांच के दिये आदेश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NEET के परीक्षा केंद्र पर छात्राओं से इनरवियर उतरवाए , मानवाधिकार आयोग ने जांच के दिये आदेश
कोल्लम 19 जुलाई 2022 -  केरल के कोल्लम जिले के एक निजी शिक्षण संस्थान में रविवार (17 जुलाई) को NEET परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं को बेहद अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ा। यहां परीक्षा से पहले कुछ छात्राओं को जांच के दौरान इनरवियर भी उतारने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोका जा रहा था। अब केरल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल कोल्लम जिले में NEET परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं के जांच के नाम पर इनरवियर उतारने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने कहा कि नीट परीक्षा रविवार को जिले के अयूर के एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित की गई थी। यहां छात्राओं को कथित तौर पर परीक्षा के दौरान अपमान का सामना करना पड़ा। कुछ युवतियों के बयान के बाद महिला अधिकारियों की टीम ने मामला दर्ज किया है।

नीट परीक्षा के आयोजन के दौरान मामला सोमवार को तब सामने आया जब एक 17 वर्षीय लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी नीट की परीक्षा में शामिल हुई थी और वह इस घटना से अभी तक सदमे में है। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी को परीक्षा के लिए 3 घंटे से अधिक समय तक बिना अंडरवियर के बैठना पड़ा। लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने नीट बुलेटिन में उल्लिखित ड्रेस कोड के अनुसार कपड़े पहने थे। फिर भी वहां मैनेजमेंट ने कुछ छात्राओं के साथ बदसलूकी की।

NEET परीक्षा को लेकर हुई इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए विभिन्न युवा संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कोल्लम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में लगभग 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिसे अब तक के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH