जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने 101 अधिकारी कर्मचारी को थमाया नोटिस , इन सभी का वेतन काटने के दिए निर्देश , देखे सभी के पद और नाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - कलेक्टर ने 101 अधिकारी कर्मचारी को थमाया नोटिस , इन सभी का वेतन काटने के दिए निर्देश , देखे सभी के पद और नाम
जांजगीर चाम्पा 18 जुलाई 2022 -  शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने यहाँ आते ही बैठक लेकर सभी को निर्देशित किया था। आज सोमवार को उनके निर्देश पर सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी और जांजगीर SDM श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू , पामगढ़ SDM बी.एस. मरकाम , तहसीलदार डभरा , चाम्पा , शिवरीनारायण और सक्ती तहसीलदार ने शासकीय कार्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण किया तो अनेक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर भी दफ्तर नहीं पहुँचे थे। कुल 101 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये सभी को नोटिस जारी कर वेतन काटने की कार्यवाही की जा रही है।
     
कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने अपने दिए गए चेतावनी पर अमल करना शुरू कर दिया है। आज वे प्रातः10 बजे ऑफिस पहुँचे। उन्होंने जिला कार्यालय से संयुक्त कलेक्टर और SDM को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के शासकीय कार्यालय में जाकर उपस्थिति की तत्काल जाँच करें और जो भी अनुपस्थित है, उनको कारण बताओं नोटिस जारी कर वेतन काटने की कार्यवाही करें। 

कलेक्टर के निर्देश पर SDM पामगढ़ बी.एस. मरकाम ने जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापना , NRLM  शाखा , आवास शाखा , मनरेगा शाखा की उपस्थिति पंजी का 10.25 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। यहाँ अनुपस्थित 20 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने CEO पामगढ़ को निर्देशित किया गया। पामगढ़ में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का 10.40 बजे निरीक्षण के दौरान  05 और ICDS तथा BRC में 1-1 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 

इसी तरह कलेक्टर के निर्देश पर सयुंक्त कलेक्टर ने जिला शिक्षा कार्यालय , सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग कार्यालय , आबकारी विभाग , उप संचालक कृषि अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग के कार्यालयों का सुबह 10 से 10.20 के बीच आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें शिक्षा विभाग के 09 कर्मचारी , ट्राइबल विभाग में 04 , कृषि विभाग में 08 , आबकारी विभाग में 09 कर्मचारी-अधिकारी कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए।

इसी तरह जांजगीर SDM श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू द्वारा शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा में व्याख्याता एल बी कुमारी कांति यादव , श्रीमती सीमा तिवारी , सहायक ग्रेड 2 श्री एस के कश्यप , सहायक ग्रेड 3 एम आर बेग और पूर्व माध्यमिक शाला कचहरी चौक में प्रधान पाठक श्रीमती जयंती दुबे अनुपस्थित पायी गयी। 

इसी तरह कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कार्यालय प्रातः 10.18 में बंद पाया गया। यहां सहायक औषधि नियंत्रक प्रीतम ओगरे , औषधि निरीक्षक सुनील सिंह परिहार , दुर्गेश कैवर्त्य , हितेन्द्र बाम्बोडे , श्रीमती प्रतिभा राजपुत , श्रीमती सुमनलता कवंर , सुश्री नेहा मिंज , खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक देवागंन , श्रीमती अर्पणा आर्या , नमूना सहायक  शांतनु भट्टाचार्य , श्रीमती सरिता मरावी और श्रीमती सुलोचना कवंर सभी अनुपस्थित थे। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH