वीडियो कॉल के जरिये अश्लील हरकत कर कपड़े उतरवा कर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वीडियो कॉल के जरिये अश्लील हरकत कर कपड़े उतरवा कर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार
धौलपुर 16 जुलाई 2022 -  राजस्थान में धौलपुर जिले की बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो हनी ट्रैप के जरिए शिकार को फंसाती थी. उसके निशाने पर खास लोग होते थे. वह मोबाइल पर कॉल कर उन्हें दोस्त बनाती थी. फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर उसे उकसाती थी. इस दौरान वह शिकार से कपड़े उतरवा कर फोटो और वीडियो बना लेती थी।

इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग और धमकी का खेल. आरोपी महिला अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लाखों रुपये की डिमांड करती थी. मांग पूरी नहीं होने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की भी धमकी देती थी. इसी कड़ी में धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना में एक व्यापारी ने दो जुलाई को मामला दर्ज कराया था. कारोबारी ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से उसके पास फोन आया. उसे बताया गया कि उसके ड्राइवर की पत्नी को उसका बेटा परेशान करता है. उसकी शादी जल्द करवा दो. कारोबारी ने मामले को लेकर अपने बेटे से बात की. तब उसने पिता को बताया कि कुछ दिन पहले उसे भी एक नंबर से महिला का फोन आया था. महिला उससे व्हाट्सएप पर चैट करने लगी।

इस दौरान महिला ने वीडियो कॉलिंग कर अश्लील हरकत की. इस बीच महिला लगातार अनजान नंबर से फोन कर परेशान करती रही. एक बार कारोबारी महिला के सहयोगी से मिलने गया, जहां उससे पांच लाख रुपए की डिमांड की गई. उसे धमकी देते हुए कहा गया, अगर रुपए नहीं दोगे तो वह बेटे को दुष्कर्म के मामले में फंसा देंगे. इसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. बाड़ी कोतवाली थाना के पुलिस उप निरीक्षक पदम सिंह ने मंगलवार को बताया कि कारोबारी के बेटे के अश्लील वीडियो और फोटो को लेकर एक महिला और पुरुष ने वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपए मांगे थे. जांच के दौरान जुर्म साबित पाए जाने पर आरोपी महिला और उसके सहयोगी को अरेस्ट कर लिया गया. पूछताछ में महिला ने जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस महिला के अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।
वीडियो कॉल के जरिये अश्लील हरकत कर कपड़े उतरवा कर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH