ढाबे में चल रहा था देह ब्यापार का धंधा , पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ढाबे में चल रहा था देह ब्यापार का धंधा , पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
जींद 15 जुलाई 2022 - हरियाणा के जींद जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांव में बने ढाबा में छापामारी कर एक महिला सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे में दो लडके व एक लडकी आपत्तिजनक अवस्था में मिले। ढाबे के मैनेजर गुरमीत व वेटर मयंक पर ढाबा में अनैतिक व्यापार करवाने के आरोप लगे हैं। इस सम्बंध में महिला थाना में होटल संचालक सहित 4 लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति करने व करवाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने नकली ग्राहक को 500 रूपए देकर भेजा और इशारा मिलते ही पुलिस ने की रेड महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा गांव किनाना के एक ढाबे में वैश्यावृति का धंधा चलाया जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रबंधक ने बिना देरी किये साथी कर्मचारियों के साथ रेडिंग पार्टी तैयार कर एक कर्मचारी को 500 रुपये देकर नकली ग्राहक बना कर होटल में भेजा। नकली ग्राहक का ईशारा पाकर टीम ने होटल में रेड की। 

होटल काउंटर पर बैठे लडके को काबू कर उसका नाम पता पूछा तो लड़के की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले गुरमीत के रूप में हुई है। इसके अलावा होटल के कमरों में दो लडके व एक लडकी आपत्तिजनक अवस्था में मिले। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों लड़के वहां से भागने में कामयाब हो गए।

होटल मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह करीब 6 महीने से यहां नौकरी कर रहा है। उसने बताया कि ढाबे के मालिक सुभाष दूहन के कहने पर ढाबे के वेटर मयंक उर्फ बिट्टू के माध्यम से ग्राहकों के लिए बाहर से लड़कियां बुलाकर वैश्यावृति के लिए कमरे किराए पर दिए जाते हैं। पुलिस ने गुरमीत सिंह, मयंक उर्फ बिट्टू, होटल मालिक सुभाष व एक महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल होटल के मालिक सुभाष दुहन की गिरफ्तारी बाकी है। पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत के जिला जेल जींद में भेजा गया है।
ढाबे में चल रहा था देह ब्यापार का धंधा , पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH