जांजगीर चाम्पा - नाबालिग लड़की का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप , 16 दिन से लापता थी नाबालिग , SP ने कही यह बात

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - नाबालिग लड़की का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप , 16 दिन से लापता थी नाबालिग , SP ने कही यह बात
जांजगीर चाम्पा 15 जुलाई 2022 -  राशन लेने के लिए 16 दिन पहले घर से निकली 15 साल की नाबालिग लड़की का कंकाल गुरूवार को तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर कंकाल को उठाने लगे तब स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी और फारेंसिक टीम से जांच की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। बाद में जब डाग स्कवायड और फोरेंसिक टीम पहुंची तब वे शांत हुए। मामला शिवरीनारायण थाना के नगर पंचायत खरौद का है। 

जानकारी के अनुसार तिवारी पारा खरौद निवासी मान सिंह सारथी की 15 साल की बेटी बेबी सारथी 29 जून की शाम अपने घर से राशन सामान लेने के लिए निकली थी। बेबी शासकीय कन्या शाला में 6वीं कक्षा की छात्रा थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो स्वजन उसे खोजने निकले लेकिन वह नहीं मिली। स्वजन ने रिश्तेदारी में भी पता किया फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार 30 जून को स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। 

पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से 363 के तहत अपराध दर्ज किया और विवेचना शुरू की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरूवार की सुबह एक व्यक्ति ने रिंगनी रोड में स्थित तालाब के पास से दुर्गंध आने पर उसके नजदीक जाकर देखा तो वहां कंकाल पड़ा हुआ था और उसमें लाल कलर का कप़ड़ा था। उसने इसकी जानकारी नगर के लोगों को दी । जिसके बाद मानसिंह सारथी और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंकाल के कप़ड़े को देखकर उसकी पहचान अपनी बेटी बेबी सारथी के रूप में की। 

सूचना पर शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत टीम के साथ पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर रही थी। इस पर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए और फोरेंसिक टीम से जांच व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP हेडक्वाटर निकोलस खलखो और पामगढ़ तहसीलदार भी पहुंच गए। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम और जांजगीर से डाग स्कवायड की टीम पहुंची और मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य भी जुटाए। बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लड़की की मौत किस वजह से हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा कि हत्या किस तरह हुई है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि कंकाल के पास मिले कपड़ो के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान बेबी सारथी के रूप में की है और फोरेंसिक टीम DNA जाँच के लिए सेम्पल ले कर गए है और DNA रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की कंकाल किसका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH