जांजगीर चाम्पा - महिला ABEO पर भड़के स्वामी आत्मानन्द स्कूल के प्राचार्य , सबके सामने किया बेइज्जत

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - महिला ABEO पर भड़के स्वामी आत्मानन्द स्कूल के प्राचार्य , सबके सामने किया बेइज्जत
जांजगीर चाम्पा 15 जुलाई 2022 -  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मालखरौदा में शिक्षक व अभिभावकों के बैठक के दौरान प्राचार्य ABEO ( असिस्टेंट ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर ) पर भड़क गए और यहां तक कह दिया कि अपनी औकात प्राचार्य के सामने मत दिखाओ, जबकि ABEO पूरे बैठक के दौरान शांति से बात कर रही थी।

दरअसल स्कूल में मिटिंग के दौरान एक शिक्षक से ABEO पुष्पा दिवाकर ने सवाल कर दिया। इस पर प्राचार्य एच.एल. भारती भड़क गए और महिला अधिकारी से अभद्रता पूर्वक बात की। उन्होंने ABEO को यहां तक कह दिया कि प्रिंसिपल के सामने अपनी औकात मत दिखाना। महिला ABEO वहां अभिभावक के रूप में बैठक में शामिल हुई थी , क्योंकि उनका बेटा भी स्कूल का छात्र है। स्कूल में अव्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल से प्राचार्य का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला ABEO से जब प्राचार्य किस तरह अभद्र व्यवहार कर कर रहे हैं तो आम पालकों से उनका व्यवहार कैसा होगा यह समझा जा सकता है।

उत्कृष्ट विद्यालय में ऐसे प्राचार्य होने से किस तरह शिक्षा में उत्कृष्टता आएगी यह सोचनीय है। ज्ञात हो कि गणवेश में स्कूल पहुंचे स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों से वे स्कूल की सफाई भी कराते हैं। इसका भी वीडियो वायरल हुआ है इसके अलावा हिन्दी माध्यम में आदेश के बाद भी प्रवेश नहीं लिए जाने की शिकायत भी यहां के व्याख्याता छोटेलाल लहरे ने करते हुए DEO से मार्गदर्शन मांगा है। 

बहरहाल यह स्कूल प्राचार्य की तानाशाही के लिए इन दिनों चर्चा में है। प्राचार्य के आक्रोशित होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि तुम ही सबकी शिकायत करती हो स्कूल की व्यवस्था बिगाड़ रही हो, प्राचार्य के सामने प्रश्न पूछने वाली होती कौन हो। बहरहाल प्राचार्य के इस तरह के शब्दों के आलोचना भी हो रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH