जांजगीर चाम्पा - पौने ग्यारह बजे कलेक्टर सिन्हा ने 07 शिक्षकों के चेहरे पर बजाया बारह , देखे VIDEO

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पौने ग्यारह बजे कलेक्टर सिन्हा ने 07 शिक्षकों के चेहरे पर बजाया बारह , देखे VIDEO
जांजगीर चाम्पा 14 जुलाई 2022 -  कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा आज जब हायर सेकंडरी स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँचे तो स्कूल के 16 में से 07 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर के स्कूल में प्रवेश के दौरान एक शिक्षक स्कूल आते दिखे तो कलेक्टर ने उन्हें कक्ष में बुलाकर पूछा कि स्कूल आने का समय कितना बजे निर्धारित है ? पौने ग्यारह बज गए हैं, विद्यार्थी आ गए हैं, लेकिन आप अभी आ रहे हैं। यह सब बिल्कुल नहीं चलेगा। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने और विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 
     
कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और समय पर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने लगातार अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को लगभग पौने ग्यारह बजे वे जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद में अचानक पहुँचे। और प्राचार्य से उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगवाई और नाम के अनुसार शिक्षकों के उपस्थिति का मिलान किया। 

इस दौरान यहाँ  07 व्याख्याता अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित व्याख्याता एलबी आर. के. चौबे , के. के. कहरा , श्रीमती पी. झलरिया , श्रीमती पी. धिरहे , श्रीमती आर. स्वर्णकार , डॉ के. के. सूर्यवंशी व्याख्याता और सहायक शिक्षक  डी. राजेश के नाम के आगे अपसेन्ट लिख कर सभी के वेतन काटने सहित अन्य कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर ने मौके पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्राचार्य को भी निर्देशित किया कि स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित कराएं। विद्यार्थियों को समय पर पढ़ाई कराएं। इस तरह की अव्यवस्था नहीं चलनी चाहिए और यदि शिक्षक उनकी बात नहीं मान रहे तो उच्च स्तर के अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थिति के साथ मुख्यालय में रहने के भी निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH