पारस पत्थर ने ली बैगा की जान , एक महिला सहित 10 गिरफ्तार , भीतर देखे EXCLUSIVE VIDEO और तश्वीर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पारस पत्थर ने ली बैगा की जान , एक महिला सहित 10 गिरफ्तार , भीतर देखे EXCLUSIVE VIDEO और तश्वीर
जांजगीर चाम्पा 12 जुलाई 2022 -  जांजगीर पुलिस ने बैगा की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार और लुटे हुए नगद व जेवर को बरामद कर लिया है।

बता दे की बैगा बाबूलाल यादव के घर मे पारस पत्थर होने के शक में 08 जुलाई की देर रात अज्ञात लोगों ने घरवालों को बंधक बना कर घर मे कई जगह खुदाई की थी लेकिन जब पारस पत्थर नही मिला तब घर में रखे नकदी रकम 23 हजार नगद 2 नग सोने का फुल्ली , एक चांदी का पायल , दो जोडी चांदी की बिछिया को लूट कर ले गए जिसकी रिपोर्ट बाबूलाल की पत्नी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर दिनांक 09.07.22 को थाना कोतवाली मे गुम इंसान तथा अपराध क्र 459/22 धारा 458,457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही टेकचंद जायसवाल, राजेश हरवंश से पूछताछ की गई। संदेहियों के द्वारा पुलिस को गुमराह किया जाता रहा किंतु तकनीकी टीम के द्वारा प्राप्त साक्ष्य, विवेचना क्रम में आये तथ्यों तथा गोपनीय सूचना के आधार पर इन दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि बाबूलाल यादव के पास पारस पत्थर होने की जानकारी मिलने पर उससे पारस पत्थर प्राप्त करने के लिए अपने अन्य साथी रामनाथ श्रीवास, मनबोधन यादव, छवी प्रकाश, यासिन खान, खिलेश्वर पटेल, तेजराम पटेल, अंजू पटेल, सतीश केसकर एवं शांति कश्यप के साथ मिलकर योजना बनाकर बाबूलाल यादव को उसके घर से ईलाज के बहाने झाड़ फूक कराने के बहाने से उसे घर से बुलाकर अपने साथ खिसोरा पन्तोरा के कटरा के जंगल ले गये। जंगल में बाबूलाल यादव से पारसमणी पत्थर के बारे में पूछने पर उसके पास नहीं होना बताने पर बाबूलाल को जंगल मे बंधक बना लिये। 

जिसके बाद मनबोधन अपने साथी छवीप्रकाश, यासिन शेख, खिलेश्वर राम पटेल, तेजराम पटेल, अंजू पटेल, सतीश केसकर के साथ मिलकर पारसमणी पत्थर को खोजने के लिए उसी रात करीबन 12 बजे बाबूलाल के घर ग्राम मुनुंद गये। जहॉ बाबूलाल की पत्नी रामवती यादव से घर का दरवाजा खुलवाकर उसके घर अंदर घुसकर उसके हाथ-मुंह को बांधकर पूरे घर में पारसमणी पत्थर की खोजबीन करने पर घर में नकदी रकम 23000 रू , एक जोडी चांदी की पायल , दो जोडी चांदी का बिछिया, दो नग नाक की फुल्ली मिलने पर उसे अपने साथ रख लिये। घर के भगवान वाला कमरा तथा अन्य स्थान को खोदकर पारसमणी पत्तथर की तलाश किये पारस नहीं मिलने पर रकम एवं सोने चांदी के सामान चोरी कर भाग गये। बाबूलाल के घर से पारस नहीं मिलने पर दिनांक 08.07.22 को ही रात को वापस कटरा जंगल मे आकर आरोपियों ने बाबूलाल की हत्या कर शव को वहीं फेंक कर चले गये थे। दूसरे दिन दिनांक 09 जुलाई 2022 को बाबूलाल के शव को छिपाने के उदछेश्य से कटरा के जंगल मे गडढा खेादकर गाड़ दिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपी राजेश हरवंश के मेमोरण्डम कथन एवं उसकी निशानदेही के आधार पर मृतक बाबूलाल यादव के शव को कटरा के जंगल से कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत् उत्खनन कर बाहर निकालकर मृतक बाबूलाल यादव के शव का पंचनामा कार्यवाही किया गया। 
            
आरोपी  

01 - टेकचंद जायसवाल उम्र 49 वर्ष निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार, 
02 - रामनाथ श्रीवास उम्र 52 वर्ष निवासी महमदपुर थाना अकलतरा, 
03 - राजेश हरवंश उम्र 40 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना बलौदा 
04 - मनबोधन यादव निवासी बिरगहनी थाना बलौदा 
05 - छवी प्रकाश जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी लोहराकोट थाना बाराद्वार 
06 - यासिन खान उम्र 21 वर्ष निवासी रिसदी जिला कोरबा 
07 - खिलेश्वर राम पटेल उम्र 42 निवासी सिर्री थाना पामगढ हा मु हरदी बाजार जिला कोरबा 
08 - तेजराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी बोइदा थाना पाली जिला कोरबा 
09 - अंजू कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी कापूबहरा जिला कोरबा एवं 
10 - शांति बाई यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना बलौदा 

सभी के द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार करने तथा उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 459/22 धारा 458, 302,395,342,201,120बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
                
पारस पत्थर ने ली बैगा की जान , एक महिला सहित 10 गिरफ्तार , भीतर देखे EXCLUSIVE VIDEO और तश्वीर
पारस पत्थर ने ली बैगा की जान , एक महिला सहित 10 गिरफ्तार , भीतर देखे EXCLUSIVE VIDEO और तश्वीर

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH