जांजगीर चाम्पा - पारष पत्थर के लालच में अज्ञात लोगों ने बैगा के घर मे की खुदाई , बैगा हुआ लापता

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पारष पत्थर के लालच में अज्ञात लोगों ने बैगा के घर मे की खुदाई , बैगा हुआ लापता
जांजगीर चाम्पा 10 जुलाई 2022 -  पारस पत्थर के अंधविश्वास में पांच अज्ञात लोगों ने एक बैगा के घर मे जम कर उत्पात मचाया। वे 08 जुलाई की रात बैगा के घर आए और उसके घर को जगह जगह खोदने को कहा ताकि पारस पत्थर मिल सके। इस दौरान बैगा के स्वजन को उसके घर के कमरे में ही बंधक बना लिया गया था। इसके बाद बैगा को आरोपी अपने साथ लेकर चले गए और जाते जाते आलमारी में रखे 23 हजार नकद और सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुनुन्द निवासी बाबूलाल यादव 65 बैगा है और वह झाड़ फूंक करता है। 08 जुलाई की रात लगभग 12 बजे पांच अज्ञात लोग उसके घर आए और दरवाजा खटखटाकर बैगा को झाड़  के लिए साथ ले जाने की बात कही। जब उसने दरवाजा खोला तो उसके पास पारस पत्थर होने की बात कहते हुए उसके घर की जगह जगह खोदाई करा दी गई। 

मगर वहां कुछ नहीं निकला। इस दौरान उसके स्वजन घर से बाहर जाकर किसी को इसकी जानकारी न दे दे इसलिए उसकी पत्नी को रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद बैगा बाबूलाल को अपने साथ लेकर चले गए। बैगा की पत्नी ने बताया कि जाते जाते वे आलमारी में रखे 23 हजार रूपए नकद और सोने चांदी के गहने भी धमका कर ले गए। इसकी सूचना थाने में दी गई। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैगा की पत्नी रामवती यादव की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 457, 458, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है।जबकि रामवती का कहना है कि नकाबपोश पांच लोग थे और वे किसी को इसकी जानकारी देने पर बंदूक से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश साहू का कहना है कि कुछ नकाबपोश बैगा के घर आए थे। उसके घर में कई जगह गड्ढा खोदा गया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH