जांजगीर चाम्पा - अन्तरजिला बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की 09 बाईक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अन्तरजिला बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश , चोरी की 09 बाईक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 09 जुलाई 2022 -  SP विजय अग्रवाल द्वारा बाईक चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धर पकड़ हेतु  विशेष टीम का गठन किया गया है जिनके द्वारा लगातार चोरियों के संबंध में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है दिनांक 09 जुलाई 2022 को रेलवे स्टेशन चाम्पा में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल थाना चाम्पा स्टाफ एवं गठित विशेष टीम रवाना होकर संदिग्ध व्यक्ति को थाने में लाकर पूछताछ किया गया।

पपूछताछ में आरोपी ने बताया कि जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा थाना अंतर्गत दो मोटरसाइकिल , थाना जांजगीर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल , थाना बलौदा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल , बलौदाबाजार जिले से एक मोटरसाइकिल और बिलासपुर जिले से एक मोटरसाइकिल चोरी किया है। 
 
आरोपी ने चाम्पा थाना क्षेत्र में चोरी किये हुए मोटरसाइकिल को ग्राम परसा भाटा उरगा निवासी अमित सारथी के पास बेचना व अन्य मोटरसाइकिल को ग्राहक की तलाश होने से अपने घर के पास पीछे बाड़ी में छुपा कर रखना बताया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किये हुए कुल 9 बाईक बरामद की गई हैवआरोपी गजेंद्र निवासी बेलदार पारा चाम्पा एवं अमित सारथी निवासी ग्राम परसा भाटा थाना उरगा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
         
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव , सहायक निरीक्षक संतोष तिवारी , प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक रोहित कहरा , मनीष राजपूत , अर्जुन यादव एवं थाना चाम्पा के उप निरीक्षक नागेश तिवारी , सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक प्रकाश राठोर ,अजय चतुर्वेदी , आरक्षक माखन साहू आरक्षक गौरी शंकर राय का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH