जांजगीर चाम्पा - झूठा निकला बैंक कर्मी अपहरण का मामला , खुद रची थी शाजिस , पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा
जांजगीर चाम्पा , 08-07-2022 2:29:13 AM
जांजगीर चाम्पा 07 जुलाई 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 05 जुलाई को महिला ने कोतवाली थाने आ कर अपने पति महेन्द्र शर्मा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर अपराध क्रमांक 451/22 धारा 365 भादवि अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज किया गया था।
रिपोर्ट में महिला ने बताया था की अज्ञात ब्यक्तियो ने उसके पति का अपहरण कर लिया है और बदले में फिरौती की मांग की जा रही है , प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा SDOP चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में 04 टीम गठित की गई थी और बिलासपुर , रायपुर एवं दुर्ग जिले के क्राईम ब्रांच टीम द्वारा संयुक्त रूप से जांजगीर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर महेन्द्र शर्मा की पतासाजी की जा रही थी।
अपहृत का बिलासपुर - रायपुर क्षेत्र में देखे जाने की सूचना प्राप्त होने पर डीएसपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुलमुला कृष्ण कुमार मोहले, थाना प्रभारी अकलतरा लखेश केंवट, थाना प्रभारी जांजगीर उमेश साहू एवं थाना प्रभारी चांपा मनीष परिहार को रवाना किया गया। साथ ही बिलासपुर/रायपुर/दुर्ग पुलिस से भी अपहृत महेन्द्र शर्मा के संबंध में जानकारी देकर सहायता ली गई। सभी टीमों द्वारा रायपुर-बिलासपुर के मध्य सभी संभावित स्थलों पर नाकेबंदी कर सघनता से अपहृता की पता-तलाश की जा रही थी इसी बीच अपहृत के सीपत चौक सरकण्डा तरफ जाने की जानकारी मिलने पर सीपत चौक पुल के पास नाकेबंदी टीम द्वारा अपहृत महेन्द्र शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया गया।
महेन्द्र शर्मा से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने बताया की पारिवारिक परेशानियों के कारण तथा कर्ज से परेशान होने के कारण दिनांक 05 जुलाई 2022 को अपनी बाईक से रायगढ़ गया और फिर रायगढ़ से बिलासपुर आकर स्वयं का चार-पांच लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने एवं छोड़ने हेतु 02 लाख 30 हजार की मांग करने की झूठी व मनगढ़त कहानी बनाकर पत्नि से रुपए ऐठना चाहता था।
आरोपी महेन्द्र शर्मा से घटना में प्रयुक्त बाईक , ATM कार्ड , मोबाईल आदि जप्त कर मामले में आरोपी का कृत्य धारा 365 , 193 ,194 , 420 , 384 भादवि के तहत महेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
















