बादल फटा , 4 लोग लापता , पुल, मकान, रेस्टोरेंट और कैंपिंग सब तबाह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बादल फटा , 4 लोग लापता , पुल, मकान, रेस्टोरेंट और कैंपिंग सब तबाह
कुल्लू 06 जुलाई 2022 -  हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मॉनसून ने रौद्र रूप दिखाया है. देर रात से सुबह तक भारी बारिश हुई है. कुल्लू जिले में मर्णिकर्ण घाटी में बादल फटा है. यहां बाढ़ आने से एक कैंपिंग साइट बह गई है और चार लोग लापता हैं. कुल्लू के एडीएम प्रशांस सरकैक ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चोज गांव में बादल फटा है और स्थानीय नाले में भयंकर बाढ़ आने के चलते चार लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई है.  लोगों ने प्रसासन को चार लोगों के लापता होने की सूचना दी है.वहीं,  कुछ घर भी पानी की चपेट में आए हैं और गांव की ओर जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

ग्रामीणों ने इस बारे कुल्लू प्रशासन को भी सूचित कर दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है. बता दें कि कुल्लू में मंगलवार रात से ही भारी बारिश हो रही है. कसोल के पास सड़क पर भी मलबा आया है. वहीं, मलाणा में डैम साइट को भारी नुकसान पहुंचा है. दरअसल, हिमाचल में मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बुधवार से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार सुबह शिमला , सोलन , सिरमौर , बिलासपुर और कांगड़ा में आगामी 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.सभी जिलों के प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के आसपास ना जाने की हिदायत दी है.  गौरतलब है कि मॉनसून के शुरुआती एक सप्ताह में ही हिमाचल में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इसमें सड़क हादसे भी शामिल हैं. राजस्व विभाग के अनुसार अब तक 01 करोड़ 32 लाख रूपए से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

कुल्लू प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लापता लोगों की पहचान हुई है. इनमें मंडी के सुंदरनगर के रोहित, राजस्थान के पुष्कर का कपिल, धर्मशाला का रोहित चौधरी, कुल्लू के बंजार का अजुर्न नाम का युवक लापता है. इसके अलावा, इलाके में छह ढाबे, तीन कंपिंग साइड, एक गौशाल और उसमें बंधी 4 गायें बह गई हैं. वहीं, गेस्ट हाउस में भी मलबा घुसा है. साथ ही कुछ अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH