दो ट्रेलरों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग , ड्रायवर क्लीनर सहित 03 लोग जिंदा जले

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो ट्रेलरों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी भीषण आग , ड्रायवर क्लीनर सहित 03 लोग जिंदा जले
जोधपुर 05 जुलाई 2022 -  राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में सोइंतरा के पास हाइवे पर दो ट्रेलर भिड़ गए. इस हादसे में एक ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई. वहीं, ट्रेलर सवार दो ड्राइवर और खलासी को बाहर आने का मौका ही नहीं मिला, और तीनों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई।

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शेरगढ़ से करीब 8 किलोमीटर दूर से सोइंतरा से पहले रात करीब 11 बजे दो ट्रेलर में टक्कर हो गई. टक्कर से पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एक ही दिशा में जा रहे दोनों ट्रेलर के बीच फंस गए थे. हालांकि, ड्राइवर अपने ट्रैक्टर को जैसे-तैसे निकाल ले गया. इस दौरान ट्रेलर के डीजल टैंक फटने से आग लग गई. आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए बालोतरा और जोधपुर से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं. उनके पहुंचने तक पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया।

लेकिन तब तक ट्रेलर में सवार दो चालक और एक खलासी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एक ट्रेलर कोलायत से मिट्टी लेकर निकला था जबकि दूसरे ट्रेलर में टाइल्स थी. तीनों मृतक बीकानेर जिले के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान ट्रेलर चालक ढिलाना निवासी सतपाल पुत्र भीयाराम बिश्नोई , देआत्रा निवासी महेंद्र पुत्र रामुराम आचार्य और खलासी लीलाधर पुत्र जमनाराम आचार्य के रूप में हुई है।

जोधपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पंवार ने बताया कि मृतकों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है. वहीं, मेगा हाइवे से दोनों ट्रेलर को हटा दिया गया है और रास्ते को खुलवा दिया गया है. जोधपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पंवार ने बताया कि देर रात की घटना है और तीन लोगों की मौत हुई है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH