BIG BREAKING - एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े एक करोड़ की डकैती , हथियारबंद डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BIG BREAKING -  एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े एक करोड़ की डकैती , हथियारबंद डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम
अलवर 04 जुलाई 2022 -  राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे में बदमाश दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती  डालकर लाखों रुपये और सोना लूटकर फरार हो गये. बदमाशों ने हथियारों की नोक पर 70 से 80 लाख रुपये से अधिक नकदी और गोल्ड लूट लिया. डकैती की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है. लेकिन फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस जिले भर में वाहनों की चैकिंग का अभियान चला रही है. पुलिस बैंक और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है. बैंक लूट की इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि लूट की वारदात एक्सिस बैंक में हुई. घटना करीब सुबह 9.30 बजे की बताई जा रही है. बदमाशों ने बैंक में धावा बोलकर सभी कर्मचारियों को लॉकर रूम में बंधक बना लिया. बाद में हथियारों की नोक पर अलमारी में रखे लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए. मामले की सूचना पर भिवाड़ी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक लुटेरों की संख्या करीब आधा दर्जन थी. वे बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 70-80 लाख रुपये से अधिक नकदी ले गये हैं. इसके साथ ही लॉकर में रखा गोल्ड का बॉक्स भी ले गये. लुटेरे कितना गोल्ड ले गये हैं इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. बॉक्स में कितना गोल्ड था उसका बैंककर्मी रिकॉर्ड देख रहे हैं।

डकैती की घटना के बाद पुलिस प्रशासन के पूरे अलवर जिले में नाकेबंदी कर दी. आने-जाने वाले सभी वाहनों को चैक किया जा रहा है. हथियारबंद बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े बैंक में डकैती डालने की वारदात होने के बाद भिवाड़ी में दहशत फैल गई. कुछ लोग वारदात के समय बैंक के बाहर खड़े थे. वो भी कुछ समझ पाते इससे पहले ही लुटेरे पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH